जालंधर में एक युवक ने अपने साथ हुई मारपीट का वीडियो जब सोशल मीडिया देखा तो उसने सुसाइड कर लिया। युवक की पत्नी ने बताया पति ने समाज में बदनामी के डर से इतना खतरनाक कदम उठाया है।

जालंधर. सोशल मीडिया जितना लोगों के लिए मददगार है, उससे कहीं ज्यादा यह लोगों के लिए नुकसान दायक है। इसकी वजह से कई लोग आत्महत्या जैसा खतरनाक कदम उठा लेते हैं। जालंधर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसकी वजह से एक युवक ने मौत को गले लगा लिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पत्नी ने बताया पति की मरने का कारण
यह घटना जालंधर जिले के एक गांव की है। मृतक व्यक्ति का नाम कोहर सिहं है, जो पीर की गद्दी लगाता था। युवक की पत्नी ने बताया कि उसके पति कोहर सिंह बुधवार को पास के ही एक गांव में सत्संग के लिए गए हुए थे। जहां कुछ अनजाने लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी थी। उसी दौरान किसी ने उनकी साथ हुई पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

इस वजह से युवक ने किया सुसाइड
जब युवक मारपीट के बाद घर आया तो उसने इस मामले की सारी जानकारी पत्नी को दी। लेकिन उसने जब अपने साथ हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर देखा तो वह दुखी हो गया। युवक सदमे में आ गया और बदनामी के डर से जहर खाकर आत्महत्या जैसा खतरनाक कदम उठा लिया।