बीमा पॉलिसी के संबंध में एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक इंसान ने खुद की हत्या करवा दी। ताकि उसके मरने के बाद बीमा का पैसा उसके परिवार को मिल सके। बताया जाता है कि मृतक बलबीर पर 20 का कर्ज था जिसे वो चुका नहीं पा रहा था।


भीलवाड़ा (राजस्थान). आज के समय मेंपरिवार को आर्थिक संकट से बचाने के लिए बीमा पॉलिसी लेना जरूरी है। ताकि वह परेशानी के समय में इससे मिले हुए पैसे का उपयोग कर सके। बीमा के संबंध में ऐसा ही एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक इंसान खुद की हत्या करवा दी। वो भी सिर्फ इस वजह से ताकि उसके मरने के बाद बीमा का पैसा उसके परिवार को मिल जाए और वो खुश रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

50 लाख के लिए 80 हजार में कर दिया खुद की मौत का सौदा
दरअसल हत्या का यह अनोखा मामला राजस्थान के भीलवाड़ा में सामने आया है। मृतक का नाम बलबीर है जो फाइनेंसर का काम करता था। बताया जाता है वह कई दिनों से आर्थिक तंगी से गुजर रहा था। इसलिए उसने इन सबसे निपटने के लिए खुद को मारने का रास्ता चुना। जिससे उसके परिवार को बाद में पैसे से संबंधित कोई परेशानी ना हो और बीमा की राशि 50 लाख रुपए परिजन को मिल जाए। उसने खुद की सुपारी 80 हजार रुपए में दी थी। जिसके लिए उसने 10 हजार रुपए एडवांस में भी दिए थे।

युवक के सिर और मुंह पर बंधी थी पॉलीथीन
भीलवाड़ा पुलिस ने सोमवार को इस मर्डर में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के नाम राजवीर और सुनील यादव हैं। जिसमें एक राजवीर बलबीर के साथ मिलकर ढाबा चलाता था। पुलिस को मृतक की लाश 3 सिंतबर को एक नाले के पास मिली थी। उसके सिर और मुंह पर पॉलीथीन बंधी हुई थी। साथ ही मृतक के हाथ-पैर बंधे हुए थे। 

एक महीने पहले करवा लिया था बीमा
बलबीर खुद को मरने की पूरी प्लानिंग कर चुका था। उसने इसके लिए करीब एक महीने पहले 3 अगस्त को 50 लाख का बीमा करवा लिया था। इसके लो वो एक महीने की प्रीमियम 5,832 रुपए भी भर चुका था। जानकारी के मुताबिक बलबीर पर करीब 20 लाख रुपए का कर्जा था, जिसकी वजह से वो आए दिन परेशान रहने लगा था। वह नहीं चाहता था उसकी मौत के बाद पत्नी और बच्चे परेशान रहें।