मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना राजस्थान में हुई है। जहां एक नाबालिग लड़की ने अपने साथ हुए बलात्कार के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 

भरतपुर (राजस्थान). देश में आए दिन रेप की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसी एक घटना राजस्थान में हुई है। जहां एक नाबालिग लड़की ने अपने साथ हुए बलात्कार के बाद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पूरे इलाके में मच गया कोहराम
दरअसल, हैरान कर देने वाला यह मामला रविवार के दिन भरतपुर जिले में सामने आया। जब एक कक्षा नौ में पढ़ने वाली एक लड़की ने दुखी होकर आत्महत्या कर ली। पीड़िता के मरने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस ने भी आनन-फानन में मामले की जांच शुरु कर दी।

रातभर रोती रही लड़की, सुबह दे दी जान
बच्ची की मौत के बाद पीड़िता के भाई ने पुलिस को बताया कि एक दिन पहले शनिवार को गांव के ही एक लड़के ने उसकी 14 साल की बहन के साथ रेप किया था। वह बहुत दुखी थी, पूरी रात वो अपने बिस्तर में रोती रही और सुबह उठकर फांसी के फंदे पर लटक गई।

बदनामी के डर से पीड़िता नहीं गई पुलिस के पास
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता शनिवार की दोपहर में अपनी पशु के लिए खेत में चारा लने गई थी। उस दौरान लालाराम सैनी उर्फ कल्ली ने उसको पकड़ लिया और उसके साथ हैवानियत करने लगा। वो चीखी-चिल्लाई लेकिन आरोपी ने उसको नहीं छोड़ा। घटना के बाद आरोपी को बच्ची के परिजनों ने पकड़ लिया था। लेकिन बदनामी के डर से वह पुलिस के पास नहीं गए।