राजस्थान में एक 15 साल की लड़की के संग गैंगरेप का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता को जान से मारने वाले थे, लेकिन वो छूटकर भाग निकली। पीड़िता फटे कपड़ों में आधा किमी तक भागती रही। 

भीलवाड़ा. राजस्थान के भीलवाड़ा में 15 साल की एक लड़की के संग तीन लोगों ने गैंग रेप किया। घटना सोमवार देर शाम की है। हालांकि अगले ही दिन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें दो साढू भाई हैं। पीड़िता अपनी एक सहेली के साथ एक धार्मिक स्थल जा रही थी। रास्ते में उनका एक रिश्तेदार मिला। दोनों उसकी बाइक पर बैठ गईं। आगे रास्ते में आरोपी नारायण गुर्जर, कैलाश कहार और राजहू कहार शराब पीते मिले। कैलाश और राजू साढू भाई हैं। तीनों ने लड़कियों के रिश्तेदार को मारपीट करके वहां से भगा दिया। उसकी बाइक भी नहीं ले जाने दी। इसके बाद आरोपी लड़कियों को घसीटते हुए जंगल में ले गए। हालांकि इनमें से एक लड़की मौका देखकर भाग निकली।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आधा किमी भागी लड़की
लड़कियों का रिश्तेदार भागकर कुंडगेट पहुंचा। यहां रहने वाले चांद मोहम्मद को उसने घटना के बारे में बताया। चांद ने फौरन अपनी बाइक उठाई और युवक को बैठाकर घटनास्थल की ओर भागा। रास्त में पीड़िता बेहोश मिली। चांद मोहम्मद ने अपनी शर्ट उतारकर पीड़ता को पहुंचाई। इसके बाद लड़की के लिए नए कपड़े मंगाए। पुलिस और अन्य लोगों को जानकारी दी। रात को पीड़िता अपनी मां के साथ शाहपुरा थाने पहुंची और केस दर्ज कराया।