राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक दिल को झकझोर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां 27 साल की लड़की का उसके पिता के दोस्त यानि अंकल ने 5 महीनों तक रेप किया। दुखद बात यह है कि पीड़िता ना तो  चीख सकती थी और न ही अपने पैरों पर खड़ी हो पाती थी। फिर भी दरिंदा उसे जानवरों की तरह नोंचता रहा।

जयपुर (राजस्थान). 27 साल की युवती, जो न बोल सकती थी और न सुन सकती है। दोनो पैरों पर आज तक खड़ी नहीं हुई और न ही दिमाग से ही किसी तरह का कोई काम किया। ऐसी युवती की स्थिति के बारे में आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं और मन में सहानूभूति रख सकते हैं। लेकिन जयपुर में रह रही इस युवती के साथ उसके पिता के दोस्त ने एक दो बार नहीं बीस से भी ज्यादा बार रेप किया। वह न चीख सकती थी और न ही पिता को पुकार सकती थी.... ईशारों में भी नहीं बता सकी, क्योंकि पिता के दोस्त ने पिता की हत्या करने की धमकी दी थी। मामला जयपुर जिले के जयसिंह पुरा खोर थाने में अब दर्ज कराया गया है। युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पिता को इशारों में समझाया, पेट दर्द है, पिता अस्पताल ले गए तो जांच रिपोर्ट देखकर दहल गए
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाले ज्वैलर की बेटी जो कि 27 साल की है, उसके साथ यह अमानवीय कृत्य हुआ है। उसके पिता के पास आने वाला महेन्द्र कुूमार नाम का एक व्यक्ति पिता की गैर मौजूदगी में हैवान बन बैठा। पुलिस ने बताया कि युवती की उम्र ज्यादा है लेकिन मानसिक विकास बच्चों की तरह है। एक दिन पिता के पास उनका दोस्त आया तो पिता नहीं मिले। घर पर मां भी नहीं थी। ऐसे में उसने दिव्यांग युवती का फायदा उठाया और उसके साथ रेप किया। किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी पिता और बेटी दोनो को। उसके बाद तो यह आए दिन की बात होने लगी। पिता की हत्या किए जाने के डर से बेटी सब कुछ सहती रही और कुछ नहीं बोल सकी। 

पेट दर्द हुआ तो अस्पताल लेकर पहुंचे पिता, पता चला पांच महीने की गर्भवती है
ऐसे में तीन दिन पहले युवती के पेट में दर्द हुआ। उसने ईशारों से अपने पिता को समझाया। पिता उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों ने जांच की। प्रेग्नेंसी टेस्ट भी किया गया तो पता चला कि वह पांच महीने की गर्भवती है। पिता ने उससे पूछताछ की तो वह पिता से लिपट कर रोने लगी। बाद में पिता ने प्यार से पूछा तो उसने बताया कि पिता के पास आने वाले उनके दोस्त ही ऐसा करते रहे और उसे हर बाद बहुत दर्द हुआ। पिता ने जब इसकी शिकायत अपने दोस्त से की तो उसने फोन बंद कर लिया। घर पहुंचे तो वह फरार हो गया। पुलिस को बताया गया कि जिस दोस्त पर आरोप लगे हैं उसकी शादी सात से आठ साल पहले हुई है और उसके बच्चे भी हैं।