राजस्थान की शिक्षा नगरी कोटा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के प्यार में इतना पागल हुई कि बच्चों को छोड़कर भाग गई। लेकिन जब पति को इसके बारे में पता चला तो उसने दोनों को ऐसा तगड़ा झटका दिया उन्होंने अपना माथा पकड़ लिया।

कोटा. राजस्थान में अजीबो गरीब केस सामने आ रहे हैं। जोधपुर में दो दिन पहले छह बच्चों के पिता के साथ तीन बच्चों की मां भाग गई। इस गम में महिला के पति ने सुसाइड़ कर लिया और तीनों बच्चे एक अनाथ हो गए। अब इसी तरह का एक मामला कोटा शहर से सामने आया है। कोटा शहर में एक शादीशुदा महिला अपने तीन बच्चों और पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। इसका पता जब पति को चला तो उसने पत्नी और प्रेमी को इतना तगड़ा झटका मारा कि दोनो तिलमिला गए। मामला बाल कल्याण समिति के पास पहुंचा तब खुलकर सामने आया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पति ने ऐसा झटका दिया कि तिलमिला गए पत्नी और उसका प्रेमी
बाल कल्याण समिति के सदस्य विमल जैन, मधुबाला शर्मा और अन्य के सामने ये मामला आया तब जाकर यह मामला खुला। पता चला कि कोटा के ग्रामीण इलाके में रहने वाले तीनों बच्चे जिनकी उम्र तीन साल से लेकर सात साल के बीच है। तीनों की मां उन्हें छोड़कर अपने प्रेमी के साथ भाग गई। इसकी जानकारी जब पति को लगी तो उसने प्रेमी को तलाश किया और फिर बच्चों को चुपचाप प्रेमी के घर के बाहर छोड़ आया। वहां पर बच्चों को उनकी मां मिल गई। लेकिन मां भी कम नहीं थी। 

पति-पत्नी और प्रेमी के बीच खिचड़ी से पिस रहे मासूम बच्चे
मां ने भी तीनों बच्चों को अपनाने से मना कर दिया और तीनों को बाल कल्याण समिति के कार्यालय पहुंचा दिया। वहां पर जब तीनों बच्चों से बातचीत की गई तो सबसे बड़े बच्चे ने सारा माजरा अफसरों को समझाया। उसके बाद पति को बुलाया गया। पति आज बच्चों को लेने आया है और एक दिन के लिए बच्चों को अपने साथ ले जाने को तैयार हुआ है। लेकिन पति कल वापस बच्चों को लेकर बाल कल्याण समिति आने वाला है। अब माता, पिता और मां के प्रेमी की इस खिचड़ी में तीन बच्चों का भविष्य पीस रहा है।

यह भी पढ़ें-महिला अफसर का बड़ा खुलासा: राजस्थान में सैक्स स्कैंडल चलाते हैं IAS, चौंका देगा दो मिनट का वीडियो