राजस्थान की गंगानगर पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। रात को गर्ल्स में जब छापा मारा तो लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिलीं। बताया जा रहा  है कि यहां पढ़ने के लिए गर्ल्स के लिए तैयार किए गए पीजी में सैक्स रैकेट चल रहा था। लोगों ने बताया कि पीजी में रात को अनैतिक काम होता है।  

गंगानगर. राजस्थान के गंगानगर शहर से बड़ी खबर सामने आ रही है। गंगानगर में पढ़ने के लिए गर्ल्स के लिए तैयार किए गए पीजी में सैक्स रैकेट चल रहा था। जो लड़कियां पकड़ी गई उनकी उम्र 18 से 24 साल बताई जा रही है। फिलहाल चार लड़कियों को हिरासत में लिया गया है और चारों पंजाब की रहने वाली बताई जा रही है। उनके परिवार के लोगों से इस बारे में पूछताछ की जा रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

नाइट होते ही गलत काम करने लग जाती थीं लड़कियां
 मामले की जांच पड़ताल कर रही पुलिस ने बताया कि गोल मार्केट में स्थित एक पीजी में सोमवार रात छापा मारा गया। कॉलोनी के लोग कई दिनों से कह रहे थे कि पीजी में रात के समय अनैतिक काम होता है। कई दिनों से मिल रही शिकायतों के बाद आखिर पुलिस ने सोमवार रात वहां पर छापा मारा। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही पीजी संचालक मौके से फरार हो गया। वहां पर कुछ कमरे खाली थे। उनमें कुछ कमरों में लड़कियां थी। वहीं पर एक कमरे में एक साथ चार लड़कियां मिली जो कि कम कपड़ों में थीं और वहां पर उनके साथ दो लड़के भी थे। 

कुछ घंटों के लिए कमरे किराये पर देता था मालिक
 पुलिस का कहना है कि फिलहाल एक लड़के को हिरासत में लिया गया हैं। आसपास रहने वाले लोगों से भी इस बारे में पूछताछ की जा रही है। लोगों का कहना है कि पीजी संचालक कुछ घंटों के लिए कमरे किराये पर देता है। इसके लिए अच्छा पैसा लेता हैं। पीजी में पढ़ने के नाम पर लड़कियां आती हैं और कई लड़कियां गलत काम में लग जाती हैं। इस पूरे मामले के बारे में फिलहाल पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। दोपहर बाद तक पुलिस इस पूरे मामले में खुलासा करने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें-दुल्हन के सच ने उड़ा दिए दूल्हे के होश, थाने पहुंचा FIR कराने...बोला-बीवी मेरा मर्डर कराने वाली है!