बढ़ती आबादी सिर्फ एक फैमिली नहीं, समाज और देश पर भी बोझ होती है। यह जानते-समझते हुए भी बेटे की चाहत में कई परिवार बच्चे पैदा करने से पीछे नहीं रहते। इस 41 साल की महिला ने 12वें प्रयास में बेटे को जन्म दिया।

चुरू(राजस्थान). बेटे की चाहत में यहां की 41 वर्षीय महिला ने 12 बच्चे पैदा कर दिए। इस महिला का नाम है गुड्डी। मामला चुरू जिले की तारानगर तहसील के झाड़सर गांव का है। गुड्डी के पहले से ही 11 बेटियां हैं। लेकिन बेटे की चाहत में उसने 12वें बच्चे को जन्म दिया। महिला की तीन बेटियों की शादी हो चुकी हैं। सबसे बड़ी बेटी की उम्र 22 साल है। बड़ी बेटी भी मां बन चुकी है। यानी महिला का बेटा पैदा होते ही मामा बन गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


20 नवंबर को प्रसव पीड़ा होने पर महिला को चूरू के राजकीय मातृ एवं शिशु अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हैरानी की बात है कि महिला को अपनी 11 बेटियों के ठीक से नाम तक याद नहीं है। महिला ने कहा कि बेटा न होने पर लोग उसे ताना मारते थे। उसका पति भी वंश बढ़ाने के लिए बेटा चाहता था। अब बेटा होने के बाद वो बहुत खुश है। महिला का पति कृष्ण कुमार गांव में ही चाय की दुकान चलाता है। महिला की एक बेटी की शादी धीरवास, जबकि दो की शादी नापासर में हुई है।

हालांकि महिला अपनी बेटियों से भी बहुत प्यार करती है। उसने बताया कि उसकी 3 बेटियां निजी हॉस्पिटल में पढ़ती हैं। बाकी सरकारी स्कूल में। दो बेटियां अभी बहुत छोटी हैं। इतने बच्चों की परवरिश में उसे कोई दिक्कत नहीं होती? इस सवाल पर महिला सिर्फ मुस्करा देती है।