कन्या राशि का स्वामी बुध ही है। लेकिन बुध के ग्रह बदलने से सिर्फ कन्या ही नहीं बल्कि सभी 12 राशियों पर असर पड़ेगा। हम आपको बता रहे हैं बुध के इस राशि परिवर्तन से आपकी राशि किस तरह प्रभावित होगी। 

उज्जैन. 10 सितंबर को बुध ग्रह अपनी राशि बदलेगा. यह ग्रह मंगलवार को सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश करेगा। कन्या राशि का स्वामी बुध ही है। लेकिन बुध के ग्रह बदलने से सिर्फ कन्या ही नहीं बल्कि सभी 12 राशियों पर असर पड़ेगा। हम आपको बता रहे हैं बुध के इस राशि परिवर्तन से आपकी राशि किस तरह प्रभावित होगी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष- जानवरों से सावधान रहना होगा। अनजान भय सताएगा। काम में मन नहीं लगेगा। नींद भी अधिक आएगी। 
वृषभ- संतान से सहयोग और नौकरी में तरक्की हो सकती है। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। विदेश यात्रा का योग बन रहा है।
मिथुन- माता के सुख में कमी आएगी। घर से दूर जाना पड़ सकता है। नौकरी में भी परेशानी आ सकती है। व्यापार में उधार लेने वाले परेशान करेंगे।
कर्क- भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। विशेषकर एडवोकेट और लेखकों को लाभ होगा।
सिंह- स्थाई संपत्ति खरीदने का मन होगा। कामकाज में तेजी रहेंगी। धन लाभ भी होगा। पुश्तैनी संपत्ति से भी लाभ का योग बनेगा।
कन्या- कन्या राशि का स्वामी बुध ही है। इसलिए इस राशि के लोगों का लाभ बढ़ेगा। लेखक, अध्यापक,और बुद्धिजीवी वर्ग फायदे में रहेंगे। 
तुला- ऑफिस में बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। पड़ोसियों से विवाद हो सकता है।
वृश्चिक- लाभ में वृद्धि होगी। पिछले समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त होंगी। वाहन सुख मिलेगा और कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी।
धनु- आत्मविश्वास बढ़ेगा, अटके काम फिर से शुरू हो सकते हैं। धन की पूर्ति भी ठीक होगी एवं कार्य क्षेत्र में नई दिशाएं प्राप्त होंगी।
मकर- परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। सरकारी कार्यों में उलझ सकते हैं।
कुंभ- बुध का राशि परिवर्तन परेशानियों का कारण बन सकता है। हर काम को संपन्न करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे।
मीन- राशि स्वामी गुरु के प्रभाव से बुध का प्रभाव कम रहेगा। जितनी मेहनत करेंगे, उतना ही लाभ प्राप्त करेंगें। लगन के साथ किए गए कार्य सफल होंगे।