Chandra Grahan 2023 Mahakal Temple Ujjain: 28 अक्टूबर, शनिवार की रात साल का अंतिम चंद्र ग्रहण होगा, जिसका सूतक शाम 4 बजे से शुरू हो जाएगा। सूतक काल के दौरान मंदिरों के पट बंद कर दिए जातें हैं, लेकिन उज्जैन के महाकाल मंदिर में ऐसा नहीं होगा। 

उज्जैन. 28 अक्टूबर, शनिवार को शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का संयोग 18 साल बाद बन रहा है। चंद्रण का सूतक काल शाम 4 बजे से शुरू हो जाएगा। ऐसा होते ही देश भर के मंदिरों में पट बंद कर दिए जाएंगे और कोई भी मंदिर में प्रवेश नहीं कर पाएंगा, लेकिन उज्जैन के महाकाल मंदिर में ऐसा नहीं होगा। जानिए सूतक काल के दौरान महाकाल मंदिर में भक्त कैसे दर्शन कर पाएंगे?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खुले रहेंगे महाकाल मंदिर के पट
मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। 28 अक्टूबर को होने वाले चंद्र ग्रहण का सूतक शाम 4 बजे से शुरू हो जाएगा। इस दौरान महाकाल मंदिर के पट खुले रहेंगे, लेकिन कोई भी गर्भगृह में प्रवेश नहीं कर पाएगा और न हीं कोई शिवलिंग का स्पर्श कर पाएगा। इस दौरान भक्त गणेश मंडप से महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन आसानी से कर पाएंगे।

कब बंद होंगे महाकाल मंदिर के पट?
पुजारी पं.महेश पुजारी के अनुसार, सूतक काल में मंदिर के पट बंद करने की परंपरा महाकाल मंदिर में नहीं है। रात को जब चंद्र ग्रहण हो रहा होगा, उस समय भगवान का शयन रहेगा यानी मंदिर के पट बंद रोज की तरह बंद ही रहेंगे। इसलिए इस चंद्र ग्रहण का महाकाल मंदिर की व्यवस्थाओं में कोई परिवर्तन नहीं होगा। अगली सुबह मंदिर की साफ-सफाई के बाद ही दर्शन व्यवस्था शुरू की जाएगी।

29 अक्टूबर से बदलेगा महाकाल मंदिर में आरती का समय
उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर में मौसम के अनुसार, आरती के समय में आंशिक परिवर्तन की परंपरा है। इस बार 29 अक्टूबर, रविवार से कार्तिक मास शुरू हो जाएगा, जिसके चलते महाकालेश्वर मंदिर में आरती का समय बदल जाएगा। ये व्यवस्था फाल्गुन पूर्णिमा यानी होली तक रहेगी। जानें महाकाल मंदिर में आरती का परिवर्तित समय…
प्रथम आरती भस्मार्ती - प्रात: 4 से 6 बजे तक
द्वितीय आरती दद्योदक -प्रात: 7:30 से 8:15 बजे तक
तृतीय भोग आरती- प्रात: 10:30 से 11:15 बजे तक
चतुर्थ संध्याकालीन पूजन- सायं 5 से 5:45 बजे तक
पंचम संध्या आरती- सायं 6:30 से 07:15 बजे तक
शयन आरती- रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक


ये भी पढ़ें-

चंद्र ग्रहण के बाद करें इन 5 चीजों का दान, बचे रहेंगे अपशकुनों से


Chandra Grahan 2023 Update: 18 साल बाद शरद पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का संयोग, कितनी बजे से शुरू होगा सूतक काल?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।