Puja Vrat Katha

चंद्र ग्रहण के बाद करें इन 5 चीजों का दान, बचे रहेंगे अपशकुनों से

Image credits: Getty

कब होगा चंद्र ग्रहण?

28 अक्टूबर, शनिवार को साल 2023 का अंतिम चंद्र ग्रहण होगा। ये चंद्र ग्रहण रात 01:28 से 02:24 तक रहेगा। ग्रहण का सूतक काल शाम 04:28 से शुरू हो जाएगा।

Image credits: Getty

क्या चंद्रग्रहण भारत में दिखाई देगा?

28 अक्टूबर, शनिवार को होने वाला चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा, इसलिए यहां इसके सूतक आदि सभी नियम मान्य होंगे। ये खण्डग्रास चंद्र ग्रहण कहलाएगा।

Image credits: Getty

अशुभ फल से बचने के लिए करें दान

ज्योतिषियों के अनुसार, चंद्र ग्रहण का अशुभ असर कईं राशि वालों पर होगा। ये लोग कुछ चीजों का दान करें तो अशुभ प्रभाव से बच सकते हैं। आगे जानिए इन चीजों के बारे में…

Image credits: Getty

घी का दान करें

ज्योतिष शास्त्र में घी को चंद्रमा से संबंधित माना गया है। चंद्र ग्रहण के अशुभ फल से बचने के लिए अपनी इच्छा अनुसार घी का दान किसी मंदिर में करें।

Image credits: adobe stock

ऊनी कंबल का दान करें

राहु-केतु के दोष दूर करने के लिए ऊनी कंबल दान करते हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार, चंद्र ग्रहण का कारण ये दोनों ग्रह होते हैं, इसलिए ऊनी कंबल का दान जरूर करें।

Image credits: adobe stock

चावल का दान करें

चावल शुक्र और चंद्रमा से संबंधित है। चावल का दान करने से चंद्रमा से संबंधित शुभ फलों की प्राप्ति होती है। चंद्र ग्रहण के बाद चावल का दान जरूरतमंदों को करें।

Image credits: adobe stock

कच्ची खिचड़ी का दान करें

चंद्र ग्रहण के बाद कच्ची खिचड़ी यानी बिना पके दाल-चावल मिलाकर जरूरतमंदों को दान करें। इससे सभी ग्रहों के दोष दूर हो सकते हैं।

Image credits: adobe stock

गुड़ का दान करें

चंद्र ग्रहण के बाद गुड़ का दान करना शुभ माना जाता है। ये सूर्य से संबंधित है। गुड़ का दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

Image credits: adobe stock