Sharadiya Navratri 2023: आश्विन मास में हर साल शारदीय नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व अक्टूबर मास में मनाया जाएगा। इन 9 दिनों में रोज देवी के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। 

शारदीय नवरात्रि (Sharadiya Navratri 2023 Date) हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। ये त्योहार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष में मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 15 से 23 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इन 9 दिनों में रोज देवी के एक अलग रूप की पूजा करने की परंपरा है। नवरात्रि में गरबा नृत्य कर माता की भक्ति की जाती है। नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना भी की जाती है। आगे जानिए कलश स्थापना के शुभ मुहूर्त व नवरात्रि की खास डेट्स…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

15 अक्टूबर से शुरू होगी नवरात्रि (Kalash Sthapna Muhurat Sharadiya Navratri 2023)
आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 15 अक्टूबर, रविवार को पूरे दिन रहेगी। रविवार को चित्रा नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग बनेगा। नवरात्रि की शुरूआत रविवार को होने से देवी का वाहन हाथी रहेगा, जो कि शुभ फल देने वाला माना गया है। इस दिन कलश स्थापना के लिए मुहूर्त इस प्रकार है- सुबह 11.44 से दोपहर 12.30 तक।

ये हैं नवरात्रि की तिथियां… (Sharadiya Navratri 2023 Dates)
15 अक्टूबर 2023, रविवार- इस दिन शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि रहेगी। इसी दिन कलश स्थापना की जाएगी। इस दिन देवी शैलपुत्री की पूजा की जाएगी।
16 अक्टूबर 2023, सोमवार- इस दिन शारदीय नवरात्रि की द्वितिया तिथि रहेगी। इस दिन देवी के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की जाएगी।
17 अक्टूबर 2023, मंगलवार- इस दिन शारदीय नवरात्रि की तृतीया तिथि रहेगी। इस दिन देवी चंद्रघंटा की आराधना की जाएगी।
18 अक्टूबर 2023, बुधवार- ये शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन रहेगी। इस दिन देवी कूष्मांड की पूजा करने का विधान है।
19 अक्टूबर 2023, गुरुवार- इस दिन शारदीय नवरात्रि की पंचमी तिथि रहेगी। इस दिन देवी स्कंदमाता की पूजा की जाएगी।
20 अक्टूबर 2023, शुक्रवार- इस दिन शारदीय नवरात्रि की षष्ठी तिथि रहेगी। इस दिन देवी कात्यायनी की पूजा की जाएगी।
21 अक्टूबर 2023, शनिवार- ये शारदीय नवरात्रि की सप्तमी तिथि रहेगी। इस दिन देवी कालरात्रि की पूजा का विधान है।
22 अक्टूबर 2023, रविवार-इस दिन शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि रहेगी। इस दिन देवी महागौरी की आराधना करें।
23 अक्टूबर 2023, सोमवार- इस दिन शारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि रहेगी। इस दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा का विधान है।


ये भी पढ़ें-

Pitru Paksha 2023: मृत्यु तिथि पता न हो तो कब करें पितरों का श्राद्ध?


उत्तर प्रदेश का ‘मिर्जापुर’, जहां पुरुष नहीं महिलाएं करती हैं पिंडदान, जानें कैसे शुरू हुई ये परंपरा?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।