शकुनि महाभारत के प्रमुख पात्रों में से एक था। शकुनि गांधार साम्राज्य का राजा था। यह स्थान वर्तमान के अफगानिस्तान में है। शकुनि गांधारी का भाई था। 

उज्जैन. दुर्योधन की कुटिल नीतियों के पीछे शकुनि का ही हाथ था। अगर यह कहा जाए कि शकनि कुरुक्षेत्र के युद्ध के लिए दोषियों में प्रमुख था तो गलत नहीं होगा। उसने कई बार पांडवों के साथ छल किया और अपने भांजे दुर्योधन को पांडवों के प्रति कुटिल चालें चलने के लिए उकसाया। शकुनि से जुड़ी कुछ और रोचक बातें इस प्रकार हैं…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. महाभारत के अनुसार, शकुनि के पिता का नाम राजा सुबल और माता का नाम सुदर्मा था। राजा सुबल गांधार (वर्तमान अफगानिस्तान) के राजा थे।
2. शकुनि की पत्नी का नाम आरशी था और पुत्र का नाम उलूक था। उलूक ने ही युद्ध से पहले कौरवों का संदेश पांडवों को सुनाया था।
3. युद्ध में सहदेव ने वीरतापूर्वक युद्ध करते हुए शकुनि और उलूक (शकुनि का पुत्र) को घायल कर दिया और देखते ही देखते उलूक का वध दिया।
4. अपने पुत्र का शव देखकर शकुनि को बहुत दु:ख हुआ और वह युद्ध छोड़कर भागने लगा। सहदेव ने शकुनि का पीछा किया और उसे पकड़ लिया।
5. घायल होने पर भी शकुनि ने बहुत समय तक सहदेव से युद्ध किया और अंत में सहदेव के हाथों मारा गया।
6. सहदेव ने शकुनि का वध युद्ध के 18वे दिन किया था। शकुनि के अन्य भाइयों ने भी युद्ध में हिस्सा लिया था। उनका वध अर्जुन ने किया था।
7. कौरव और पांडवों में जब जुआ खेला जा रहा था, उस समय कौरवों की ओर से शकुनि ने पांसे फेंके थे।