MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Adhik Maas Purnima Upay: अधिक मास की पूर्णिमा 1 अगस्त को, ये 5 उपाय खोल सकते हैं किस्मत के दरवाजे

Adhik Maas Purnima Upay: अधिक मास की पूर्णिमा 1 अगस्त को, ये 5 उपाय खोल सकते हैं किस्मत के दरवाजे

Adhik Maas 2023 Upay: पंचांग के अनुसार, अधिक मास हर 3 साल में आता है। इसका धार्मिक महत्व कई ग्रंथों में बताया गया है। इस महीने में आने वाली पूर्णिमा तिथि भी बहुत शुभ मानी गई है। इस बार ये तिथि 1 अगस्त, मंगलवार को है।  

3 Min read
Manish Meharele
Published : Aug 01 2023, 08:15 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
अधिक मास पूर्णिमा के उपाय
Image Credit : Getty

अधिक मास पूर्णिमा के उपाय

इन दिनों सावन का अधिक मास चल रहा है, जो 16 अगस्त तक रहेगा। वैसे तो अधिक मास हर तीसरे साल आता है, लेकिन सावन का अधिक मास 19 साल बाद आया है। इसलिए इसका विशेष महत्व है। इस महीने की पूर्णिमा तिथि (Adhik Maas 2023 Upay) भी बहुत खास मानी गई है, जो इस बार 1 अगस्त, मंगलवार को है। सावन अधिक मास की पूर्णिमा तिथि पर की शुभ योग बन रहे हैं, जिसके चलते इस दिन किए गए उपाय, पूजा, व्रत, दान का कई गुना फल प्राप्त होगा। आगे जानिए इस दिन कौन-से उपाय किए जा सकते हैं…

26
भगवान सत्यनारायण की कथा करवाएं
Image Credit : google

भगवान सत्यनारायण की कथा करवाएं

पूर्णिमा तिथि पर भगवान सत्यनारायण की कथा विशेष रूप से करवाई जाती है। चूंकि अधिक मास की पूर्णिमा 3 साल में एक बार आती है, इसलिए इस दिन अगर भगवान सत्यनारायण की कथा करवाई जाए तो इसके शुभ प्रभाव से हर परेशानी दूर हो सकती है। कथा में जितने हो सके, लोगों को आमंत्रित करें।

36
देवी लक्ष्मी की पूजा करें
Image Credit : freepik@Harryarts

देवी लक्ष्मी की पूजा करें

पूर्णिमा पर देवी लक्ष्मी की पूजा भी विशेष रूप से की जाती है। सावन अधिक मास की पूर्णिमा तिथि पर देवी लक्ष्मी की पूजा विधि-विधान से करें और एक चांदी का सिक्का भी पूजा में रखें। बाद में इस चांदी के सिक्के को अपने धन स्थान पर रख दें। इससे आपके घर में बरकत बनी रहेगी।

46
चंद्रमा को अर्ध्य दें
Image Credit : Getty

चंद्रमा को अर्ध्य दें

पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा अपने पूर्ण स्वरूप में होता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में चंद्रमा अशुभ स्थान पर है तो उसे अधिक मास की पूर्णिमा पर चंद्रमा उदय होने के बाद मिट्टी के बर्तन में दूध और जल मिलाकर अर्ध्य देना चाहिए। इससे कुंडली के दोष का कुप्रभाव कम हो सकता है।

56
विष्णु मंत्रों का जाप करें
Image Credit : Getty

विष्णु मंत्रों का जाप करें

पूर्णिमा तिथि पर भगवान विष्णु के विशेष मंत्रों का जाप करने से हर तरह की समस्या का समाधान स्वत: ही हो जाता है। इन मंत्रों का जाप तुलसी की माला से कम से कम 108 बार जरूर करें। ये हैं वो मंत्र-
- ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
- ऊं नमो भगवते वासुदेवाय
- ॐ विष्णवे नम:

66
गरीबों को दान करें
Image Credit : Getty

गरीबों को दान करें

अधिक मास की पूर्णिमा तिथि पर गरीबों को अपनी इच्छा अनुसार, भोजन, कपड़े, बर्तन, कच्चा अनाज आदि चीजों का दान करें। दान के साथ-साथ अगर दक्षिणा यानी कुछ पैसे भी दे सकें तो जरूर दें क्योंकि दान के साथ दक्षिणा देना जरूरी माना गया है। ऐसा करने से आपके परिवार में खुशहाली बनी रहेगी।


ये भी पढ़ें-

Mysterious Shiva Temple: ‘रहस्यमयी’ है 2 हिस्सों में बंटा ये शिवलिंग, गर्मी शुरू होते ही बढ़ने लगती है इनके बीच की दूरी


Sawan 2023: महादेव की पूजा में भूलकर भी न चढ़ाएं ये 1 फूल, जानिए कारण भी


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved