MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • कोई लटका 25 फीट ऊंचे झूले पर तो कोई चला अंगारों पर, तस्वीरों में देखिए देश भर के उत्सवों की झलकियां

कोई लटका 25 फीट ऊंचे झूले पर तो कोई चला अंगारों पर, तस्वीरों में देखिए देश भर के उत्सवों की झलकियां

जब सूर्य मेष राशि में आता है तो सौर वर्ष शुरू होता है। इस मौके पर देश भर में कई त्योहार मनाए जाते हैं। पंजाब में  बैसाखी, असम में बोहाग बिहू और कोलकाता में चरक पूजा की जाती है। आगे तस्वीरों मे देखिए 14 अप्रैल को धार्मिक उत्सवों की झलकियां… 

2 Min read
Manish Meharele
Published : Apr 15 2023, 10:01 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
कोलकाता में चरक पूजा (charak puja 2023)
Image Credit : PTI

कोलकाता में चरक पूजा (charak puja 2023)

14 अप्रैल को कोलकाता में चरक पूजा का आयोजन किया गया। ये पूजा शिवजी से जुड़ी है। इसे नील पूजा भी कहते हैं। इस आयोजन में लोग अपनी पीठ पर लोहे के हुक लगाकार एक झूलेनुमा चकरी पर झूलते हैं। ये बहुत ही कष्टदायक होता है, लेकिन शिवजी के भक्ति में लोग हंसते-हंसते ये कष्ट सह लेते हैं।

26
स्वर्ण मंदिर में मनाई गई बैसाखी (Baisakhi at the Golden Temple)
Image Credit : PTI

स्वर्ण मंदिर में मनाई गई बैसाखी (Baisakhi at the Golden Temple)

बैसाखी के मौके पर पंजाब के अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर को सजाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों ने यहां आकर दीपक जलाए। दिन भर धार्मिक आयोजन होते रहें, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

36
असम में मनाया गया बिहू (Bihu in Assam)
Image Credit : PTI

असम में मनाया गया बिहू (Bihu in Assam)

असम में 14 अप्रैल को बोहाग बिहू का पर्व मनाया गया है। इस मौके पर कई स्थानों पर धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन किए गए। स्थानीय परंपरा के अनुसार, महिलाओं ने पारंपरिक वस्त्र पहनकर लोकनृत्य भी किया।

46
झूले पर हैरतअंगेज करतब (charak puja 2023)
Image Credit : PTI

झूले पर हैरतअंगेज करतब (charak puja 2023)

मुर्शिदाबाद जिले के केदारचंदपुर में चरक पूजा उत्सव मनाया गया। इस दौरान लोगों ने रस्सियों पर झूलकर हैरतअंगेज करतब दिखाए। जिन्हें देखकर लोग आश्चर्यचकित रह गए। करीब 20 से 25 फीट ऊंचे झूले पर इस तरह के करतब एक डरा देने वाला अहसास है।

56
चलते हैं जलते अंगारों पर (jhamu yatra 2023)
Image Credit : PTI

चलते हैं जलते अंगारों पर (jhamu yatra 2023)

ओडिसा के खोरधा जिले में मेष संक्रांति के मौके पर स्थानीय परंपरा के अनुसार झामू यात्रा निकाली गई। ये यात्रा उड़िया नए साल का प्रतीक है। इस मौके पर भक्त नंगे पैर जलते हुए अंगारों पर चलते हैं, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से उन्हें कुछ भी नहीं होता।

66
कुल्लू में निकाई गई शोभायात्रा
Image Credit : PTI

कुल्लू में निकाई गई शोभायात्रा

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में ब्यास और गोमती नदियों के संगम स्थल मकरहद में वैशाख संक्रांति के अवसर पर मार्कण्डेय ऋषि का शाही स्नान कर शोभायात्रा निकाली गई। ये यहां की स्थानीय परंपरा है।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved