MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Raksha Bandhan 2023: 15 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा के लिए NRI बहनों ने लंदन और हांगकांग से भेजी राखी, जानें कहां ये मंदिर?

Raksha Bandhan 2023: 15 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा के लिए NRI बहनों ने लंदन और हांगकांग से भेजी राखी, जानें कहां ये मंदिर?

Raksha Bandhan 2023: इस बार रक्षाबंधन का पर्व 30 अगस्त, बुधवार को मनाया जाएगा। इस मौके पर मंदिरों में भी भगवान को रक्षा सूत्र अर्पित किया जाएगा। उज्जैन स्थित बड़ा गणेश मंदिर में विदेश से भी राखी आई है। 

3 Min read
Manish Meharele
Published : Aug 30 2023, 07:43 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14
यहां हर साल आती हैं विदेश से राखियां
Image Credit : google

यहां हर साल आती हैं विदेश से राखियां

30 अगस्त, बुधवार को पूरे देश में रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2023) का पर्व मनाया जाएगा। इस मौके पर मंदिरों में भी भगवान को रक्षा सूत्र अर्पित करने की परंपरा निभाई जाएगी। उज्जैन (Ujjain) स्थित बड़ा गणेश मंदिर (Bada ganesh mandir) में रक्षाबंधन के मौके पर विदेश में रहने वाली महिलाओं ने आकर्षक राखियां भेजी हैं। हर साल देश-विदेश से अनेक महिलाएं भगवान श्रीगणेश के लिए राखी भेजती आ रही हैं। आगे जानिए कहां-कहां से आई है भगवान श्रीगणेश के लिए राखी…

24
महिलाएं गणेशजी को मानती हैं अपना भाई
Image Credit : google

महिलाएं गणेशजी को मानती हैं अपना भाई

उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के समीप ही बड़ा गणेश मंदिर है। यहां भगवान श्रीगणेश की लगभग 15 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग यहां दर्शन करने आते हैं। पंडित आनंद शंकर व्यास के अनुसार, अनेक महिलाएं भगवान श्रीगणेश को अपना भाई मानती हैं, जिसके चलते हर साल राखी के मौके पर यहां देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी महिलाएं राखी भेजती हैं।

34
कहां-कहां से आई राखी?
Image Credit : google

कहां-कहां से आई राखी?

पंडित व्यास के अनुसार, हर साल बड़ा गणेश मंदिर में बहुत ही खास राखियां भगवान के लिए भेजी जाती हैं। इस बार भी भगवान श्रीगणेश के लिए मुम्बई, जयपुर, बैंगलोर, भोपाल, इंदौर, पाटन के अलावा अमेरिका, लन्दन और हांगकांग से भी बहनों ने राखी भेजी है। रक्षाबंधन के मौके पर भगवान श्रीगणेश को सोने की गिन्नी वाली राखी भी विशेष रूप से बांधी जाती है, जो मुम्बई निवासी जकुमारी जैन द्वारा पूर्व में भेजी गई थी। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया रहेगा, इसलिए रात 9 बजे बाद भद्रा खत्म होने के ही ही भगवान श्रीगणेश को राखी बांधी जाएगी।

44
महाकाल को बांधी गई सबसे पहली राखी (mahakal mandir Ujjain raksha bandhan 2023)
Image Credit : social media

महाकाल को बांधी गई सबसे पहली राखी (mahakal mandir Ujjain raksha bandhan 2023)

उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में परंपरा अनुसार, 30 अगस्त को सबसे पहले रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। इस मौके पर सुबह पुजारी परिवार की महिलाओं द्वारा भगवान महाकाल को रक्षासूत्र अर्पित किया गया। रेशम के धागे, विशेष वस्त्र व अन्य चीजों से मिलाकर 2 फीट की राखी विशेष रूप से बाबा महाकाल के लिए तैयार की गई। इस दौरान भगवान महाकाल को सवा लाख लड्डू का भोग भी लगाया गया।


ये भी पढ़ें-

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन कब 30 या 31 अगस्त को, कितनी देर का रहेगा शुभ मुहूर्त, जानें क्या कहते हैं उज्जैन के ज्योतिषाचार्य?


Raksha Bandhan 2023: 30 अगस्त को कब से कब तक रहेगा भद्रा, इस दौरान क्यों नहीं बांधनी चाहिए राखी


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।
रक्षा बंधन

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved