Dipawali 2024: इस बार दीपावली पर्व को लेकर ज्योतिषियों के अलग-अलग मत हैं। काशी के विद्वानों के अनुसार दीपावली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी , वहीं अयोध्या में ये पर्व 1 नवंबर को मनाया जाएगा। 

Kab Hai Dipawali 2024: हर साल दीपावली का पर्व कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है। इस बार दीपावली डेट को लेकर ज्योतिषियों में मतभेद हो रहा है। कुछ विद्वानों का कहना है कि इस बार दीपावली 31 अक्टूबर को मनाई जानी चाहिए तो कुछ का कहना है कि ये पर्व 1 नवंबर को मनाना शास्त्र सम्मत रहेगा। आगे जानिए दीपावली डेट को लेकर क्यों बन रहा है कन्फ्यूजन…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कब से कब तक रहेगी अमावस्या तिथि?
पंचांग के अनुसार, इस बार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि 31 अक्टूबर, गुरुवार की शाम 4 बजे शुरू हो जाएगी और अगले दिन यानी 1 नवंबर, शुक्रवार की शाम 6 बज तक रहेगी। इस तरह अमावस्या तिथि का संयोग 2 दिन बन रहा है, इसी वजह से ज्योतिषियों में मतभेद की स्थिति बन रही है।

क्या कहते हैं धर्म ग्रंथ?
धर्म ग्रंथों में इस तरह की स्थिति को लेकर बन रहे मतभेद को दूर करने के लिए बताया गया है। निर्णय सिंधु और धर्म सिंधु ग्रंथ के अनुसार, जिस दिन शाम के समय और रात्रि में कार्तिक अमावस्या का संयोग बने, उसी दिन दीपदान और लक्ष्मी पूजन करना चाहिए। ये स्थिति 31 अक्टूबर को बन रही है, इसलिए अधिकांश काशी और उज्जैन के विद्वान इसी दिन दीपावली मनाने की बात कर रहे हैं।

क्यों हो रहा मतभेद?
अयोध्या और रामेश्वरम आदि स्थानों के विद्वानों का कहना है कि सूर्योदय के समय जो तिथि होती है, उस तिथि के से संबंधित सभी त्योहार उसी दिन मनाने चाहिए। चूंकि कार्तिक मास की अमावस्या का सूर्योदय 1 नवंबर, शुक्रवार को होगा और दिन भर भी यही तिथि रहेगी, इसलिए दीपावली पर्व इसी दिन मनाई जानी चाहिए। कुछ विद्वानों का ये भी कहना है कि जब दो दिन अमावस्या तिथि हो तो अगले दिन दीपावली मनानी चाहिए।

कहां, कब मनेगी दीपावली?
पंचांगों में मतभेद के चलते इस दिन देश में 2 दिन दीपावली मनाए जाने की स्थिति बन रही है। द्वारिका, तिरुपति, काशी, मथुरा-वृंदावन, तिरुपति, उज्जैन आदि स्थानों पर 31 अक्टूबर को दीपावली मनाई जाएगी। वहीं अयोध्या, रामेश्वरम, इस्कॉन और कुछ अन्य स्थानों पर 1 नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी।


ये भी पढ़ें-

Navratri 2024: कैसे उतारें मां दुर्गा की आरती? यहां जानें सही तरीका


Navratri 2024: नवरात्रि में क्यों बोते हैं जवारे, क्या जानते हैं ये 3 कारण?


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।