भारत सरकार के खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय ने बीसीसीआई को भारत में टोक्यो ओलंपिक के कैंपेन का प्रपोजल दिया था।

नई दिल्ली। भारत में टोक्यो ओलंपिक कैंपेन के लिए बीसीसीआई मदद को आगे आया है। बीसीसीआई ने भारत में ओलंपिक कैंपेन के लिए दस करोड़ रुपये की आर्थिक मदद का ऐलान किया है। बीसीसीआई के एपेक्स कौंसिल ने रविवार को विशेष बैठक में यह राशि सैंक्शन किया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बीसीसीआई ने खेल एवं युवा मंत्रालय की प्रपोजल को किया स्वीकार

दरअसल, भारत सरकार के खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय ने बीसीसीआई को भारत में टोक्यो ओलंपिक के कैंपेन का प्रपोजल दिया था। मंत्रालय के प्रपोजल पर रविवार को बीसीसीआई ने एक विशेष बैठक बुलाई। एपेक्स कौंसिल की मीटिंग में दस करोड़ रुपये सैंक्शन किए गए।