फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup 2022) में जापान ने बड़ा उलटफेर करते हुए जर्मनी को हरा दिया है। जापान की जीत के हीरो तकुमा असानो बने। पहले हाफ में लीड लेने के बाद जर्मनी के खिलाड़ी दूसरे हाफ में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए।

दोहा। फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup 2022) में जापान ने पूर्व विश्व चैंपियन जर्मनी को हरा दिया है। जर्मनी को जापान ने 1-2 से हराया। पहले हाफ तक जर्मनी का पलरा भारी था। जर्मनी 1-0 से आगे था। दूसरे हाफ में जापान ने शानदार वापसी की और दो गोल दागकर बड़ा उलटफेर कर दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जापान की जीत के हीरो तकुमा असानो बने। जर्मनी और जापान ग्रूप ई में हैं। मैच बुधवार को खलीफा इंटनेशनल स्टेडियम में खेला गया। जर्मनी ने अच्छी शुरुआत की और मिडफील्डर इल्के गुंडोगन ने 33वें मिनट में पेनल्टी पर गोल कर हाफटाइम तक जापान पर 1-0 की बढ़त बना ली।

पहले हाफ में लीड लेने के बाद जर्मनी के खिलाड़ी दूसरे हाफ में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए। जापान के खिलाड़ियों को कई बार अटैक करने का मौका मिल गया। 74वें मिनट में जापान के रित्सु डोन ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। मैच खत्म होने से चंद मिनट पहले ताकुमा असानो से गोल कर जापान को जीत दिला दी। अंतिम के कुछ मिनटों में जर्मनी ने स्कोर बराबर करने की पूरी कोशिश की, लेकिन वे कामयाब नहीं हुए। 

ओपनिंग मैच में लगातार तीसरी बार हारा जर्मनी
प्रमुख चैंपियनशिप के ओपनिंग मैच में यह जर्मनी की लगातार तीसरी हार है। 2018 विश्व कप में जर्मनी को मेक्सिको ने हरा दिया था। उस वक्त वर्ल्ड कप जीतने की दावेदार जर्मनी की टीम पहले दौर में ही बाहर हो गई थी। इसी तरह यूरो 2020 में भी जर्मनी को फ्रांस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। 

यह भी पढ़ें- FIFA World Cup2022: ऐसा करके जापानी फैंस ने जीता दुनिया का दिल, आनंद महिंद्रा ने भी शेयर किया वीडियो

1994 के बाद पहली बार ऐसा हुआ जब जर्मनी फर्स्ट हाफ में पहला गोल करने के बाद विश्व कप मैच हार गया। इससे पहले जुलाई 1994 में ऐसा हुआ था। उस वक्त बुल्गारिया ने जर्मनी को हराया था। जून 1978 के बाद पहली बार जर्मनी फर्स्ट हाफ तक आगे रहने के बाद वर्ल्ड कप मैच हार गया था।

यह भी पढ़ें- मेसी-रोनाल्डो की वायरल इमेज इंस्टाग्राम पर दूसरी सबसे पसंदीदा फोटो, देखें इंस्टा की मोस्ट लाइक टॉप-8 PHOTOS