गोल्ड मेडल के मुकाबले में अभिषेक ने अमेरिका के क्रिस स्काफ को टाई ब्रेक में हराया। दोनों तीरंदाजों का निर्धारित समय में स्कोर 148-148 से बराबर रहा था। 

स्पोर्ट्स डेस्क. भारत के अभिषेक वर्मा ने शनिवार को पेरिस तीरंजादी विश्व कप में पुरुष कंपाउंड वर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अभिषेक ने शूट-ऑफ में यूएसए के क्रिस शैफ को हराकर स्वर्ण पदक जीता। भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) ने ट्वीट कर अभिषेक वर्मा को बधाई दी। ट्वीट कर कहा- कंपाउंड वर्ग में अभिषेक वर्मा ने अपना पहला व्यक्तिगत विश्व कप जीता क्योंकि वह शूट-ऑफ में यूएसए के क्रिस शैफ को हराकर पेरिस में तीरंदाजी विश्व कप स्टेज 3 में विजयी हुए। बहुत-बहुत बधाई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


गोल्ड मेडल के मुकाबले में अभिषेक ने अमेरिका के क्रिस स्काफ को टाई ब्रेक में हराया। दोनों तीरंदाजों का निर्धारित समय में स्कोर 148-148 से बराबर रहा था। इसके बाद टाई ब्रेक का सहारा लिया गया, जिसमें अभिषेक ने 10 पर निशाना साध कर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। अमेरिकी तीरंदाज को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।