झारखंड में मुख्यमंत्री रघुवर दास और भारतीय जनता पार्टी अपनी उपलब्धियों के लाख दावे करे। लेकिन राज्य सरकार की जीरो पावर कट को लेकर पोल खुल गई। सरकार की किरकिरी उस वक्त हुई जब भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह ने गुरूवार को बत्ती गुल को लेकर ट्वीट किया।

रांची. झारखंड में मुख्यमंत्री रघुवर दास और भारतीय जनता पार्टी अपनी उपलब्धियों के लाख दावे करे। लेकिन राज्य सरकार की जीरो पावर कट को लेकर पोल खुल गई। सरकार की किरकिरी उस वक्त हुई जब भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह ने गुरूवार को बत्ती गुल को लेकर ट्वीट किया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पांच से सात घंटे बिजली कटौती
साक्षी सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा कि, 'रांची में लोग प्रत्येक दिन बिजली कटौती का अनुभव करते हैं। इसकी रेंज चार से सात घंटे की होती है। साक्षी ने शाम 4.37 बजे किए गए अपने ट्वीट में पांच घंटे से बिजली न होने का उल्लेख किया और कहा कि बिजली कटौती का कोई कारण नहीं है। मौसम अच्छा है और कोई त्योहार नहीं है। उन्होंने इस समस्या का संबंधित अथॉरिटी द्वारा संज्ञान लिए जाने की उम्मीद जताई।'

Scroll to load tweet…

सरकार का 2019 में 24 घंटे बिजली देने का था वादा
बता दें कि सरकार की तरफ से सन 2016 में घोषणा की गई थी कि 2019 से सूबे के प्रत्येक हिस्से में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति होगी। हालात इतने बदतर हैं कि अन्य क्षेत्रों की बात तो दूर, राजधानी रांची में भारी बिजली कटौती हो रही है, जिससे जनता खासी परेशान है।