छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने सुबह बेटे को तैयार किया और खुशी खुशी लाड-प्यार कर उसे स्कूल भेजा। दोपहर स्कूल की छुट्टी होने के बाद जब 12 वर्षीय बेटा वापस आया तो मां की हालत देख उसके होश उड़ गए।

बिलासपुर(Chhattisgarh). छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मां ने सुबह बेटे को तैयार किया और खुशी खुशी लाड-प्यार कर उसे स्कूल भेजा। दोपहर स्कूल की छुट्टी होने के बाद जब 12 वर्षीय बेटा वापस आया तो मां की हालत देख उसके होश उड़ गए। दरअसल उसकी मां फांसी से लटकी हुई थी। उसने तुरंत इसकी सूचना अपने पिता को दी। सूचना मिलते ही महिला का पति और पुलिस दोनों घटना स्थल पर पहुंच गए। मामले की जांच की जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का है। यहां के शांति विहार कॉलोनी निवासी मंगला ने राजीव अग्रवाल से प्रेम विवाह किया था। राजीव ऑटो चलाता है। दोनों करीब चार साल पहले मध्य प्रदेश के बिजुरी से रहने के लिए आए थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह राजीव ऑटो लेकर अपने काम पर चला गया। इसके बाद बबिता ने अपने 12 साल के बेटे को तैयार कर स्कूल भेज दिया। इस दौरान उसने बेटे को आई लव यू बोला। बेटे ने कारण पूछा तो बबिता टाल गई।

दोपहर स्कूल की छुट्टी होने पर लौटा घर तो फंदे पर लटकी थी मां की लाश

बेटा दोपहर को स्कूल से लौटा तो उसने देखा कि उसकी मां फांसी के फंदे से लटकी हुई थी। बेटे ने तुरंत पड़ोसियों को सूचना दें के साथ ही पिता को फोन पर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर महिला का पति और पुलिस भी पहुंच गए। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। महिला के खुदकुशी का कारण पता नहीं चल सका है।

सुसाइड नोट में परिवार के लोगों से मांगी माफी

दोपहर करीब 12 बजे जब बच्चा स्कूल से लौटा तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ था। इस पर वह अंदर चला आया। वहां कमरे में उसकी मां नहीं थी। उसने स्टोर में जाकर देखा तो मां का शव फंदे से लटका हुआ था। यह देखकर बच्चे ने जानकारी अपने पिता को दी। आसपास के लोग भी शोर सुनकर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस को मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें महिला ने परिवार के लोगों से माफी मांगी है और पुलिस से किसी को भी तंग नहीं करने की बात लिखी है।