- Home
- States
- Other State News
- सेना के जवानों और मजदूरों ने दिल्ली को पूरी तरह डूबने से बचाया, बंद किया यमुना नदी का लीकेज, देखें 10 PHOTOS
सेना के जवानों और मजदूरों ने दिल्ली को पूरी तरह डूबने से बचाया, बंद किया यमुना नदी का लीकेज, देखें 10 PHOTOS
45 साल के इतिहास में दिल्ली पहली बार बाढ़ में डूबी। यमुना नदी का पानी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में घुस आया था। हालांकि अब जिस जगह से ये पानी दिल्ली में आ रहा था, उस पॉइंट को सेना के जवानों और मजदूरों ने अपने अथक परिश्रम से सुधार दिया।

नई दिल्ली. 45 साल के इतिहास में दिल्ली पहली बार बाढ़ में डूबी। यमुना नदी का पानी दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में घुस आया था। हालांकि अब जिस जगह से ये पानी दिल्ली में आ रहा था, उस पॉइंट को सेना के जवानों और मजदूरों ने अपने अथक परिश्रम से सुधार दिया। इस बीच यमुना नदी का जलस्तर कम होने से दिल्ली को राहत मिली है।
दिल्ली के उपराज्यपाल(LG) ने tweet किया-मजदूर कर्मियों तथा भारतीय सेना के जवानों और अधिकारियों को नमन। उनके अथक प्रयास और परिश्रम से ही WHO बिल्डिंग के सामने यमुना का तटबंध किया जा सका और ITO बराज पर गाद से जाम गेटों को खोला जा सका। इश्वर से प्रार्थना है कि बाढ़ की स्थिति में निरंतर सुधार हो।
दिल्ली में बाढ़ की हालत यह है कि सरकार भी बेबस नजर आ रही है। CM अरविंद केजरीवाल ने ड्रेनेज ठीक करने के लिए सेना की मदद मांगी थी। इसके बाद सेना और मजदूरों ने ITO के पास टूटे 12 नंबर ड्रेनेज के रेगुलेटर की मरम्मत की।
मीडिया रिपोट्स के अनुसार, केंद्रीय जल आयोग के बाढ़-निगरानी पोर्टल के अनुसार, शनिवार सुबह 7 बजे तक यमुना का जल स्तर घटकर 207.62 मीटर हो गया, जो गुरुवार रात 8 बजे 208.66 मीटर के चरम पर था।
दिल्ली के कई हिस्सों में 14 जुलाई को बाढ़ का पानी सुप्रीम कोर्ट, आईटीओ, राजघाट समेत अन्य इलाकों तक पहुंच गया था।
उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मुकुंदपुर चौक इलाके में बाढ़ के पानी में नहाते समय तीन लड़के डूब गए। 10 जुलाई को को यमुना का पानी खतरे के निशान को पार करने के बाद शहर में ये पहली मौतें थीं।
पिछले दो दिनों में हरियाणा के यमुनानगर में हथिनीकुंड बैराज से पानी का फोर्स कम होने के साथ और गिरावट की उम्मीद है।
हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो दिनों में शहर में मध्यम बारिश और अगले पांच दिनों के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है, नदियों के जलस्तर में वृद्ध होने को लेकर चिंता बढ़ गई है।
मौसम विभाग ने 15 जुलाई के लिए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया था। वहीं अगले 4-5 दिनों तक बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है।
यह भी पढ़ें-मौत से पहले का Shocking Video: बच्चों ने मोबाइल में कैप्चर किया मां की मौत का आखिरी पल
दिल्ली में यमुना नदी 33 साल में 25 बार खतरे के निशान से ऊपर हुई, लेकिन ऐसी बाढ़ पहले कभी नहीं आई।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.