महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से सटे कल्याण इलाके से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। महज 10 हजार महीने की पगार मिलने वाले सिक्योरिटी गार्ड को इनकम टैक्स ने 1 करोड़ 14 लाख का नोटिस भेज दिया। नोटिस मिलते ही परेशान हो पीड़ित ऑफिसों के चक्कर लगा रहा।

मुंबई (mumbai). महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक परिवार को मिले आयकर नोटिस ने उनकी नींदे उड़ा दी है। दरअसल यहां एक सिक्योरिटी गार्ड को इनकम टैक्स ने 1 करोड़ से अधिक का नोटिस भेजा है। हैरानी वाली बात इसमें तो यह है कि जितने रुपए उसने एक साथ नहीं देखे उतने की उसे टैक्स भरना है। पूरा मामला मुंबई से सटे कल्याण इलाके के ठाणकरपाड़ा के जैन चॉल का है। कल्याण पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जितनी कमाई है उतने में मुश्किल से होता है गुजारा

दरअसल जिस सिक्योरिटी गार्ड के ऊपर यह मुसीबत आई है। उसकी कमाई इतनी है कि मुश्किल से ही उनका गुजारा हो पाता है। कल्याण के जैन चॉल में रहने वाले 56 साल के चंद्रकांत वरक कभी सिक्योरिटी गार्ड की तो कभी हाउस कीपिंग या फिर कोरियर ब्वॉय के रूप में काम करके मुश्किल से महीने का 10 से 15 हजार रुपए ही कमा पाते है। परिवार में उनके अलावा उनकी एक बहन साथ रहती है। जब से उनके घर पर नोटिस आया है। दोनों के पैरों तले जमीन ही खिसक गई। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा कि क्या करे।

इनकम टैक्स ऑफिस पहुंचे तो जो पता चला उससे उड़े होश

चंद्रकांत वरक के पास यह नोटिस 1 फरवरी के दिन काम से लौट कर आने के बाद मिला। इसको देखते ही उनके तो होश उड़ गए। जितने नोट कभी उन्होंने टीवी में देखे होंगे। उतने का टैक्स भरने का नोटिस उनके प्राण सुखाने के लिए काफी था। कैसे तैसे रात काट सुबह हुई वह इसे लेकर इनकम टैक्स ऑफिस पहुंचे तो वहां पता चला कि किसी ने उनके पैन कार्ड नंबर का इस्तेमाल करते हुए विदेशों में शॉपिंग की है साथ ही खरीददारी में टैक्स नहीं भरा है इसलिए नोटिस जारी हुआ है।

ऑफिसों के चक्कर लगा रहा पीड़ित

विदेशों में शॉपिंग करने का पता चलते ही चंद्रकांत तो हैरान हो गए। उन्होंने कहा कि वह कभी इस राज्य से बाहर नहीं गए तो विदेश में जाकर शॉपिंग कैसे कर सकते है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उन्हे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। पीड़ित ने मामले की जांच करने के साथ इससे छुटकारा दिलाने की गुजारिश की है। उनके हाल को देखते हुए विभाग ने पुलिस में शिकायत करने की सलाह दी है। इसके बाद परिवार तब से कभी पुलिस थाने के तो कभी इनकम टैक्स के ऑफिसों के चक्कर लगा लगाकर परेशान हो रहा है।

ना दे किसी भी अनजान को अपने डॉक्यूमेंट

इस घटना को देखते हुए लोगों को अपने जीवन में कुछ सीख लेना चाहिए। जिनमें से खास कर अपने व्यक्तिगत कागजातों को लेकर। लोगों को अपने डॉक्यूमेंट को किसी भी अनजान शख्स को नहीं देना चाहिए। यदि कही फोटोकॉपी कराई है तो सभी कागजात वहां से लेकर आए भले ही वह खराब प्रिंट क्यो ना हुई हो। सभी जगह पैन कार्ड का उपयोग नहीं करे। उचित जगहों पर ही पैनकार्ड का यूज किया जाए।

इसे भी पढ़े- ITI स्टूडेंट को इनकम टैक्स ने भेजा 250 करोड़ का नोटिस, छात्र के खाते में 300 रु. भी नहीं