ट्रेन यात्रियों को लूटने वाले एक गिरोह को उसके सरगना के TIK TOK प्रेम ने पकड़वा दिया। सरगना लूटे गए मोबाइल पर वीडियो बनाकर फेसबुक पर पोस्ट करता था। बस, उसकी यह गलती भारी पड़ी और पूरा गैंग पकड़ में आ गया।
पंजाब के लुधियाना में एक स्कूल में दिव्यांग बच्चे को टॉर्चर किए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है। बच्चा बोलने-चलने में लाचार है। स्कूल में मूक-बधिर बच्चों की परवरिश की जाती है। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने स्कूल के मालिक सहित 2 को किया अरेस्ट।
दिल दहला देने वाली घटना झारखण्ड की है। अपराधी पुलिस हिरासत में। दुष्कर्म के बाद बच्ची को उतरा मौत के घाट।
भाजपा ने यह कार्रवाई उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिवार के एक्सीडेंट के पांच दिन बाद की। कुलदीप उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट से विधायक है। कुलदीप सिंह को पुलिस ने 2018 में गिरफ्तार किया था। वह सीतापुर की जेल में बंद है।
भोजपुर के चर्चित सेक्स रैकेट के मास्टर माइंड ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। लड़कियों को सेक्स पॉवर की दवाएं खिलाकर गलत काम में झोंका जाता था। उल्लेखनीय है कि 18 जुलाई को एक लड़की गिरोह के चंगुल से भागकर पुलिस तक पहुंची थी। इस मामले में एक MLA की भूमिका भी सामने आई है।
कुलदीप सेंगर उन्नाव जिले की बांगरमऊ विधानसभा सीट से MLA हैं। उन पर एक नाबालिग से नौकरी के बहाने घर पर बुलाकर रेप करने का आरोप लगाया था। MLA पर केस वापस लेने का दवाब डालते हुए उसके परिजनों की हत्या करने और झूठे केस में फंसाने का भी इल्जाम है। आरोपी अभी सीतापुर जेल में बंद है। यह मामला मीडिया की सुर्खियों में बना हुआ है।
14 जून को अहदाबाद के संस्कार पीजी एंड हॉस्टल में फूड डिलीवरी करने आए शख्स ने अंदर सो रही लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने 29 साल के प्रवीणचंद्र शाह को गिरफ्तार किया था। अब लड़की का कहना है कि उसने इस बारे में कोई शिकायत ही नहीं की थी।
देश के कई राज्यों में मानसून का असर दिखाई दे रहा है। गुजरात में भारी बारिश के चलते अलर्ट जारी कर दिया गया है, तो दिल्ली में भी आने वाले दिनों में तेज बारिश के आसार हैं।