30 दिसंबर को पंजाब बंद के दौरान परिवहन, बाजार, और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। मेडिकल और आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। किसानों की मांगों के समर्थन में यह बंद सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा।

पंजाब के लोग 30 दिसंबर को अपने घरों से बाहर निकलने से पहले सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 'पंजाब बंद' का आह्वान किया है, जो 30 दिसंबर को सुबह 7 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक प्रभावी रहेगा। यह बंद किसानों की ओर से किया गया बड़ा कदम है, जिसके लिए संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने पिछले सप्ताह निर्णय लिया था। इस दौरान राज्य में कई सेवाएं बंद रहेंगी, जबकि कुछ आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या रहेगा बंद?

  • रेल और सड़क यातायात: रेलवे और सड़कों पर आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगी।
  • दुकानें और बाजार: सभी दुकानें बंद करने की अपील की गई है, साथ ही सब्जी मंडियां भी बंद रहेंगी।
  • सरकारी और गैर सरकारी दफ्तर: सरकारी और निजी दफ्तरों की सेवाएं भी बंद रहेंगी।
  • वाहन और पेट्रोल पंप: प्राइवेट वाहन नहीं चलेंगे और पेट्रोल पंप एवं गैस स्टेशन भी बंद रहेंगे।
  • दूध की आपूर्ति: दूध की सप्लाई भी प्रभावित होगी।

क्या रहेगा चालू?

  • मेडिकल सेवाएं: मेडिकल सेवाओं को पूर्ण छूट दी जाएगी।
  • आपातकालीन सेवाएं: सभी आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी।
  • व्यक्तिगत और विवाह समागम: इंटरव्यू और विवाह समागमों के लिए छूट दी जाएगी।

किसान संगठनों के इस आह्वान का उद्देश्य अपनी मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करना है। हालांकि, इस बंद के दौरान आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आवश्यक सेवाएं जारी रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

यह भी पढ़ें : 

पंजाब में 11 कत्ल का एक गमछे-फोन ने खोला राज, शारीरिक संबंध का देता था लालच

महाकुंभ के लिए चंडीगढ़ से दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए क्या है पूरा प्रोसेस