पंजाब में 14 महीनों में हुए 11 कत्ल की गुत्थी सुलझी। एक मोबाइल और नारंगी गमछे से पुलिस ने आरोपी राम स्वरूप को पकड़ा, जिसने लालच देकर हत्याएं कीं।

पंजाब। पंजाब के कुछ क्षेत्रों में पिछले 14 महीनों में 11 कत्ल हुए थे, जिसने पंजाब पुलिस की नाक में दम कर दिया था। अब इन 11 कत्लों की गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस ने महज एक मोबाइल फोन और नारंगी रंग के गमछे के साथ इस गुत्थी को सुलझाने का काम किया है। इस मामले में पुलिस ने राम स्वरूप उर्फ सोढ़ी को गिरफ्तार कर लिया है। अगस्त के महीने में रोपड़ के रहने वाले मनिंदर सिंह की हत्या को अंजाम दिया गया था। मनिंदर के लापता होने के बाद उनके भाई ने जांच शुरू की और फिर उसकी नजर एक संदिग्ध चीज पर गई। अंधेरे का फायदा उठाकर वो शख्स फरार हो गया। पुलिस ने जब मनिंदर का गायब मोबाइल ट्रैक करना शुरू किया तो फोन जम्मू के सांबा में एक दुकानदार के पास बरामद हुआ। एक ढाबे पर से दुकानदर ने उसे 500 रुपये में खरीदा था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वहीं, मनिंदर के शव पर पुलिस को एक नारंगी रंग का गमछा मिला था। इसी के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। सुरागों को अच्छी तरह से देखने और छापेमारी करने के बाद पुलिस ने भारतगढ़ गांव से राम स्वरूप को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने 11 कत्ल करने की बात कबूली। आरोपी ट्रक ड्राइवरों, मजदूरों और ढावा कर्मियों को शारीरिक संबंधों का लालच देकर अपने जाल में फंसाने का काम करता था। जब वो पैसे देने से इनकार करते तो वो उनकी हत्या कर दिया करता था। नौ लोगों को उसने गला घोंटकर और दो को पीट-पीटकर उसने मार डाला है।

सबसे पहले की थी ऑटो चालक की हत्या

आरोपी ने सबसे पहला मर्डर अक्टूबर 2023 में फतेहगढ़ साहिब के एक ऑटो चालक का किया था। उसने एक मृतक की पीठ पर तो धोखेबाज भी लिखा था। 11 में से 5 मृतकों की पहचान फिलहाल कर ली गई है। आरोपी ने अपने अपराध के चलते दहशत फैलाने का काम किया था।

ये भी पढ़ें-

महाकुंभ के लिए चंडीगढ़ से दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए क्या है पूरा प्रोसेस

जगजीत सिंह दल्लेवाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट परेशान, पंजाब सरकार को दिए निर्देश