PNG price hike Uttar Pradesh: पेट्रोल-डीजल के बाद अब सीएनजी की कीमतों ने भी आम आदमी की जेब पर डाका डालना शुरू कर दिया है। लखनऊ, आगरा समेत कई शहरों में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़ गए हैं, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।

CNG price hike Uttar Pradesh: पहले घरेलू गैस सिलेंडर ने जेब हल्की की, अब सीएनजी (CNG) ने आम आदमी की सांसें और टाइट कर दी हैं। पेट्रोल-डीज़ल की मार से बचने के लिए जिन लोगों ने सीएनजी को विकल्प चुना था, अब वो भी महंगाई के शिकार बनते दिख रहे हैं। उत्तर प्रदेश के कई बड़े शहरों में CNG के रेट्स में इज़ाफा किया गया है, जो बुधवार सुबह 6 बजे से लागू हो चुके हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कहां-कहां बढ़े दाम?

ग्रीन गैस लिमिटेड ने लखनऊ, आगरा, उन्नाव, अयोध्या और सुल्तानपुर में CNG की नई कीमतें लागू की हैं।

  • लखनऊ और आगरा में नई कीमत: ₹97.75 प्रति किलो
  • पहले की कीमत: ₹96.75 प्रति किलो
  • उन्नाव, अयोध्या, सुल्तानपुर में नई कीमत: ₹95.00 प्रति किलो
  • पहले की कीमत: ₹94.00 प्रति किलो

PNG भी हुई महंगी

सीएनजी के साथ-साथ अब घरेलू PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) भी जेब पर भारी पड़ रही है।

  • नई PNG कीमत: ₹58.50 प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM)
  • लागू होने की तारीख: 16 अप्रैल से नई दरें प्रभावी

गैस का कोटा कम होने और लागत बढ़ने की वजह से ये फैसला लिया गया है।

लखनऊ में 60,000 से ज्यादा CNG वाहन

राजधानी लखनऊ की सड़कों पर करीब 60 हजार से ज्यादा CNG वाहन दौड़ते हैं, जिनमें स्कूली बसें, निजी कारें और कमर्शियल व्हीकल्स शामिल हैं। आगरा, उन्नाव, अयोध्या और सुल्तानपुर जैसे शहरों में भी बड़ी संख्या में लोग CNG व्हीकल्स पर निर्भर हैं। ऐसे में कीमतें बढ़ने से आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: इंजीनियर से अयोध्या के DM तक का सफर, कौन हैं IAS निखिल फुंडे?