तमिलनाडु में मक्कल नीधि मय्यम (एमएनएम) पार्टी के मुखिया और सुपरस्टार कमल हासन की कार पर रविवार देर रात कथित हमला हुआ। मामला कांचीपुरम का है। पुलिस के मुताबिक, युवक कमल हासन का फैन था, जिसने कार का दरवाजा खोलने की कोशिश की। तभी वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और बुरी तरह पिटाई कर दी। कुछ देर बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

कांचीपुरम. तमिलनाडु में मक्कल नीधि मय्यम (एमएनएम) पार्टी के मुखिया और सुपरस्टार कमल हासन की कार पर रविवार देर रात कथित हमला हुआ। मामला कांचीपुरम का है। पुलिस के मुताबिक, युवक कमल हासन का फैन था, जिसने कार का दरवाजा खोलने की कोशिश की। तभी वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और बुरी तरह पिटाई कर दी। कुछ देर बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कमल हासन बच गए, टूटी कार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी युवक ने कमल हासन की कार का दरवाजा खोलने की कोशिश की थी। कमल हासन बच गए। उन्हें कुछ नहीं हुआ लेकिन उनकी कार की विंडस्क्रीन टूट गई।

एमएनएम नेता और रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी एजी मौर्या ने ट्वीट किया कि उनकी पार्टी के प्रमुख की कार की विंडस्क्रीन टूट गई है। जिस व्यक्ति ने हमला करने की कोशिश की उसे पुलिस को सौंप दिया गया। मोर्या ने कहा कि पार्टी ऐसे तत्वों से नहीं डरती।

Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…