योगी सरकार के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर किया जोरदार प्रदर्शन किया। राजधानी लखनऊ(Lucknow) में महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा नीलम यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं और पुलिस की धक्का मुक्की हुई। योगी सरकार पर जातीय विद्वेष के साथ काम करने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की।