आरोपी यूके के हाउंस्लो का रहने वाला है। उसे विरोध प्रदर्शन के दौरान गैर कानूनी गतिविधियों के लिए अरेस्ट किया गया है। भारतीय उच्चायोग पर हमला, पंजाब में अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में किया गया था। 

Attack on Indian High Commission in London: इंग्लैंड की राजधानी लंदन में भारतीय उच्चायोग पर बीते साल हुए हमले का मुख्य आरोपी अरेस्ट कर लिया है। लंदन में इंडियन हाईकमीशन पर हमले की जांच के दौरान एनआईए ने मुख्य आरोपी को अरेस्ट किया है। आरोपी यूके के हाउंस्लो का रहने वाला है। उसे विरोध प्रदर्शन के दौरान गैर कानूनी गतिविधियों के लिए अरेस्ट किया गया है। भारतीय उच्चायोग पर हमला, पंजाब में अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में किया गया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूनाइटेड किंगडम के हाउंस्लो निवासी इंद्रपाल सिंह गाबा को 22 मार्च 2023 के विरोध प्रदर्शन के दौरान गैरकानूनी गतिविधियों के लिए गिरफ्तार किया गया है। यह विरोध प्रदर्शन लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग के सामने हुआ था। एनआईए ने बताा कि हाईकमीशन पर हमला बीते साल खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस की कार्रवाई के प्रतिशोध में किया गया था।

एनआईए ने बताया कि अब तक की जांच से पता चला है कि पिछले साल 19 मार्च और 22 मार्च को लंदन में हुई घटनाएं भारतीय मिशनों और उसके अधिकारियों पर भयानक हमले करने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा थीं।

क्या हुआ था लंदन में भारतीय उच्चायोग में?

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के कुछ लोगों की गिरफ्तारी के बाद काफी संख्या में उसके समर्थकों ने थाने में धावा बोल दिया था। काफी उग्र प्रदर्शन के बाद पुलिस ने उनको कोर्ट से रिहा कराया था। थाने में तोड़फोड़ व प्रदर्शन के खिलाफ अमृतपाल सिंह पर केस कर दिया गया। इसके अलावा उसे गिरफ्तारी के लिए पूरे पंजाब में पुलिस व खुफिया तंत्र सक्रिय हो गई। हालांकि, अमृत पाल सिंह सबके सामने फरार हो गया था और सैकड़ों पुलिस की गाड़ियां उसका पीछा करती रह गई। करीब एक महीना की आंख मिचौली के बाद नाटकीय ढंग से अमृतपाल अरेस्ट हुआ था। उधर, पुलिसिया कार्रवाई के बाद ही देश ही नहीं विदेश में सरकार विरोधी प्रदर्शन शुरू हो गए थे।

लंदन में भारतीय उच्चायोग पर भी खालिस्तानी समर्थकों ने प्रदर्शन किया था। इस दौरान गुस्साएं लोगों ने उच्चायोग की बिल्डिंग पर से भारतीय ध्वज को उतार दिया था और खालिस्तानी झंड़ा फहराया था।

यह भी पढ़ें:

पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी से बात कर इटली लिबरेशन डे पर दी शुभकामनाएं…