Weather Alert: कल का मौसम कैसा रहेगा? क्या कल यूपी, बिहार और दिल्ली में बारिश होगी? किन राज्यों में IMD ने आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है? क्या आपके जिले में ओलावृष्टि की संभावना है? अगले 24 घंटे में किन इलाकों में बिजली गिरने का खतरा है?
Tomorrow Weather Update: अगर आप भी कल यानी रविवार, 7 जून को कहीं बाहर घूमने जाने, दोस्तों से मिलने, ट्रेन पकड़ने या कोई जरूरी काम निपटाने का प्लान बना रहे हैं, तो जरा संभल जाइए। देश के एक बड़े हिस्से में मौसम करवट लेने वाला है, जो आपकी छुट्टी का मजा किरकिरा कर सकता है। मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे में मौसम अचानक करवट ले सकता है और कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ऐसी स्थिति में पेड़ गिरने, बिजली सप्लाई प्रभावित होने और सड़क यातायात में दिक्कतें आने की आशंका बढ़ जाती है। आइए जानते हैं कि आपके राज्य और जिले में कल मौसम का हाल कैसा रहेगा, ताकि आप अपना संडे प्लान उसी हिसाब से री-शेड्यूल कर सकें।

मौसम के अचानक बदलने की वजह क्या है?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और झारखंड के ऊपर हवा का एक चक्रवाती सिस्टम (Cyclonic Circulation) बन गया है। इसकी वजह से मौसम में यह अचानक और बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। इस तूफान की रफ्तार इतनी तेज (80 से 85 Kmph) हो सकती है कि रास्ते में बड़े-बड़े पेड़ और होर्डिंग्स भी उखड़ सकते हैं। कुछ मैदानी राज्यों में भारी बारिश के साथ बड़े-बड़े ओले भी गिर सकते हैं, जबकि पहाड़ी राज्यों में मूसलाधार बारिश मुश्किलें बढ़ाएगी। IMD ने खेतों में काम करने वाले किसानों को इस दौरान खुले में न रहने और बेहद सतर्क रहने की हिदायत दी है।
किन राज्यों में मौसम सबसे ज्यादा बिगड़ सकता है?
मौसम विभाग ने देश के जिन 19 राज्यों को हाई अलर्ट पर रखा है, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध् प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, असम, त्रिपुरा और मेघालय।
दिल्ली-NCR में कल का मौसम कैसा रहेगा?
दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में रविवार को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। आंधी के समय हवा की स्पीड 60 से 70 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। दिन में अधिकतम तापमान 41°C तक रहेगा, लेकिन शाम को मूसलाधार बारिश के बाद मौसम सुहाना हो जाएगा और तापमान में गिरावट आएगी।
यूपी में कल का मौसम कैसा रहेगा?
यूपी के कई बड़े जिलों में 70 से 75 Kmph की स्पीड से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। जिन जिलों को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, उनमें नोएडा (गौतमबुद्ध नगर), मुजफ्फरनगर, मेरठ, शाहजहांपुर, मुरादाबाद, आगरा, मथुरा, कानपुर, हमीरपुर, चंदौली, आजमगढ़, वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज शामिल हैं। राजधानी लखनऊ में दिन का पारा 41°C और रात का तापमान 30°C के आस-पास रहेगा।
बिहार और झारखंड में कल का मौसम कैसा रहेगा?
बिहार के पटना, गया, बक्सर, सिवान, सारण, नालंदा, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, भागलपुर और मुंगेर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने का भी खतरा है। झारखंड के धनबाद, बोकारो, रांची, पलामू, दुमका, हजारीबाग, साहेबगंज और टाटा (सिंहभूम) में 65 से 70 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा?
उत्तराखंड: देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग और चमोली जैसे जिलों में भारी बारिश और पहाड़ों पर मलबा गिरने का खतरा है।
हिमाचल: मनाली में न्यूनतम तापमान गिरकर 4°C तक पहुंच सकता है। शिमला, कुल्लू और कांगड़ा में तेज तूफान की चेतावनी है।
जम्मू-कश्मीर: राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण सड़कें प्रभावित हो सकती हैं।


