मालिक ने बताया कि उसने करनाल के शेरगढ़ खालसा के एक डीलर से तीन लाख रुपए में कुत्ता खरीदा था। इसके बाद उसकी देखभाल की और बड़ा किया। बड़े होने के बाद पुराना मालिक छह लाख रुपए में वापस खरीदना चाहता था, लेकिन सागर ने मना कर दिया।

नई दिल्ली. हरियाणा के करनाल जिले में एक लेब्रोडॉर की हत्या कर दी गई। कुत्ते के मालिक ने करनाल पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज कराई। मालिक के मुताबिक, कुत्ते के पुराने मालिक ने हत्या की साजिश रची। उसने लेब्रोडॉर की कीमत 6 लाख रुपए बताई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कुत्ते का पुराना मालिक फरार
कुत्ते के मालिक का नाम सागर है, उसने करनाल के एसपी गंगाराम पूनिया से मुलाकात की और कुत्ते के पूर्व मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। अभी आरोपी फरार है।

3 लाख रुपए में खरीदा था
मालिक ने बताया कि उसने करनाल के शेरगढ़ खालसा के एक डीलर से तीन लाख रुपए में कुत्ता खरीदा था। इसके बाद उसकी देखभाल की और बड़ा किया। बड़े होने के बाद पुराना मालिक छह लाख रुपए में वापस खरीदना चाहता था, लेकिन सागर ने मना कर दिया।

कुछ दिन पहले गायब हुआ था कुत्ता
सागर ने बताया कि कुछ दिन पहले कुत्ते को किडनैप कर लिया गया था। उन्हें शक था कि कुत्ते के खाने में दवा मिलाई गई थी, जिसकी वजह से वह बेहोश हो गया और आरोपी उसे उठा ले गए।

कुत्ते के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। पुलिस को शक है कि उसको बुरी तरह से पीटा गया है। सागर ने कुत्ते के हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए अभियान भी चलाया है।