भारत में कोरोना की दूसरी लहर के बीच 1 मई से 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगेगी। कोरोना के प्रभाव को कम करने के लिए सरकार ने ये फैसला लिया है। ऐसे में वैक्सीन को लेकर लोगों के जेहन में कई सवाल हैं। आज हम उन्हीं सवालों के जवाब देते हैं। यह जानकारी मंत्रालय के जरिए जारी की गई है। 

नई दिल्ली. भारत में कोरोना की दूसरी लहर के बीच 1 मई से 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगेगी। कोरोना के प्रभाव को कम करने के लिए सरकार ने ये फैसला लिया है। ऐसे में वैक्सीन को लेकर लोगों के जेहन में कई सवाल हैं। आज हम उन्हीं सवालों के जवाब देते हैं। यह जानकारी मंत्रालय के जरिए जारी की गई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सवाल- क्या कोई व्यक्ति बिना रजिस्ट्रेशन के वैक्सीन लगवा सकता है? 
जवाब- किसी व्यक्ति को वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन पहला कदम है। इसलिए रजिस्ट्रेशन के बाद ही आपको वैक्सीन लगवाने की जानकारी दी जाएगी। 

सवाल- क्या सभी को वैक्सीन लेना अनिवार्य है?
जवाब- वैक्सीन लेना स्वैच्छिक है। लेकिन भारत में कोविड -19 की एक दूसरी लहर के बीच वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए ये जरूरी है। 

सवाल- क्या वैक्सीन लगवाने के बाद मास्क पहनने या सावधानी बरतने की जरूरत है?
जवाब- वैक्सीन लगाए जाने पर भी व्यक्ति को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनना जरूरी है। साथ ही कोविड के सभी नियमों का पालन करना होगा। 

सवाल- क्या वैक्सीन की केवल एक खुराक ही ले सकते हैं? 
जवाब- वैक्सीन की दो खुराक 28 दिन के अंतराल पर लेना है। यह करना वैक्सीन शेड्यूल को पूरा करने के लिए आवश्यक है।

सवाल- क्या मैं बिना फोटो आईडी के वैक्सीन लगवा सकता हूं? 
जवाब- रजिस्ट्रेशन के लिए फोटो आईडी का रिकॉर्ड होना आवश्यक है।

सवाल- क्या कोविड -19 वैक्सीन के कोई बुरा प्रभाव भी हो रहा है? 
जवाब- जैसा कि अन्य वैक्सीन के साथ होता है। कुछ व्यक्तियों में हल्का बुखार, दर्द आदि हो सकता है, जो कुछ घंटों बाद ठीक हो जाता है। 

सवाल- क्या भारतीय वैक्सीन अन्य देशों की तुलना में प्रभावी नहीं हैं?
जवाब- भारतीय वैक्सीन कई परीक्षणों से गुजरी है। यह कोविड -19 से लड़ने के लिए सटीक और प्रभावी है