एक 50 वर्षीय वकील सड़क पर नंगे होकर गाड़ी चला रहा था। वह वरिष्ठ कानून अधिकारी भी है। कोर्ट ने उसे जेल भेजते हुए पद से भी निलंबित कर दिया है। 

नई दिल्ली। क्या आप घर में नंगे रहना पसंद करेंगे। शायद नहीं। बहुत से लोगों का जवाब होगा- नहीं। तो फिर बाहर सड़कों पर नंगे जाना तो शायद ही कोई पसंद करे। मगर एक शख्स है, वह भी पढ़ा-लिखा, जो शहर में नंगे होकर गाड़ी चलाता है। हालांकि, अब इस बंदे को कोर्ट ने जेल भेज दिया है और यह अगले 14 दिन तक जेल में रहेगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वैसे, इस बंदे ने हैरान करने वाली शर्मनाक हरकत कोई पहली बार नहीं की है। यह बीते एक साल में तीसरी बार ऐसा करते हुए पकड़ा गया है। ऐसा भी नहीं है कि बंदा मानसिक रूप से बीमार है, अनपढ़ या गंवार है या फिर वह अनजाने में ऐसा करता है। दरअसल, यह बंदा पढ़ा-लिखा है और पेशे से वकील है। जी हां, लोगों को कानून का पाठ पढ़ाने वाला यह शख्स खुद ऐसी अजीबो-गरीब हरकत कर रहा है और यही बात शहर के लोगों, पुलिस-प्रशासनिक व न्यायिक अधिकारियों को परेशान कर रही है। 

सड़कों पर नंगे घूमने की वजह से इनका प्रोफेशन अब खतरे में 
यह मामला अमरीका के ओहियो स्टेट का है और बंदे का नाम है स्कॉट ब्लॉवेल्ट। इसकी उम्र हैं 50 साल और पेशे से वरिष्ठ वकील है। यह 1997 से वरिष्ठ कानून अधिकारी के पद पर भी तैनात है। इसके बावजूद यह शहर की सड़कों पर खुलेआम नंगे घूमता देखा जा सकता है और इसी वजह से अब इनका प्रोफेशन खतरे में पड़ गया है। वैसे, गिरफ्तारी के बाद अब बचने के लिए ये खुद को मनोरोगी बता रहे हैं। 

नंगे होकर गाड़ी चलाते वक्त यह महिला को अश्लील इशारे भी कर रहा था 
स्कॉट ब्लॉवेल्ट का कहना है कि वे एक दुर्लभ बीमारी से ग्रसित हैं और यही वजह है कि वर्ष 2018 से वर्ष 2021 के बीच पांच बार नंगे होकर गाड़ी चलाते पकड़े गए। यही नहीं, वे गाड़ी चलाते वकत महिला से सड़क पर जा रही एक महिला को अश्लील इशारे पर भी कर रहे थे। ऐसे में इनकी दुर्लभ बीमारी पर सवाल खड़े हो जाते हैं। बहरहाल, वर्ष 2020 में इन्हें हाइपर सेक्सुअलिटी डिसऑर्डर के इलाज के लिए दो साल तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था। मगर बंदा सुधरने के बजाय और बिगड़ता जा रहा है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

ये मॉडल नहीं ड्राइवर है, 3 करोड़ की ट्रक में सड़क पर निकलती है तब देखिए इसका ग्लैमरस अंदाज 

लड़की बनने को हर रकम अदा करने को तैयार, सेक्स चेंज कराकर घर पहुंचा, तो गांव वाले कपड़े उतारने लगे

मां-बेटी की जोड़ी ऑनलाइन पोस्ट करती है ऐसा कंटेट 5 मिनट के मिलते है एक लाख रुपए