देश में सिख समुदाय पंजाब और हरियाणा में बहुतायत में रहता है, इस वजह से इन राज्यों में बैशाखी की धूम दिखाई देती है। सिख इस पर्व को पूरी उमंग और उत्साह के साथ सेलीब्रेट करते हैं।

ट्रेंडिंग डेस्क, Baisakhi 2022 Wishes : साल 2022 में बैसाखी का पर्व गुरुवार 14 अप्रैल को है। ये पर्व भारत सहित दुनियाभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। पूरी दुनिया में सिख समुदाय इस पर्व को नए साल के जश्न के रूप में मनाते हैं। ये दिन देश के किसानों के लिए लिए खुशियां लेकर आता है। बैसाखी पर रबी की फसल पकने और अनाज घर आने की खुशियां भी मनाई जाती हैं। इस समय गेहूं, चना की कटाई का सीजन होता है। 
Happy Baisakhi 2022: बैसाखी पर अपने परिवार और फ्रेंड्स को भेजें ये स्पेशल मैसेज, कोट्स और फोटोज

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फसल कटने की खुशियां
खेत से फसलें कटकर घर पहुंचती है। देश में सिख समुदाय पंजाब और हरियाणा में बहुतायत में रहता है, इस वजह से इन राज्यों में बैशाखी की धूम दिखाई देती है। सिख इस पर्व को पूरी उमंग और उत्साह के साथ सेलीब्रेट करते हैं। इस दिन गुरुद्वारों में विशेष साज-सज्जा करते हैं। सरदार इस दिन विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। घर-घर पर तरह- तरह के व्यंजन बनाने के बाद, एक दूसरे को इसका स्वाद भी चखाया जाता है। 

 गुरुद्वारा में उमड़ती है भीड़
सिख कौम के लोग गुरुद्वारे जाकर अरदास करते हैं। लंगर में शामिल होते हैं। एक दूसरे को बधाईयां और शुभकामनाएं दी जाती हैं। वहीं नए साल का जश्न भी मनाया जाता है। बैसाखी पर लोग एक दूसरे को संदेश और शुभकामनाएं भी भेजते हैं।

अंधविश्वास या सच में स्पेशल! एक घड़ा 1 लाख 30 हजार रुपए में बिका, जिसने खरीदा वह ढाई लाख भी देने को तैयार था

शुभकामना संदेश
समृद्धि, सुख की आ गई बेला, चलो मिलकर घूमें मेला, बैसाखी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

 बैसाखी आई, खुशियां लाई, मिलकर भंगड़ा पाओ, खुशी मनाओ, जमकर तुम जश्न मनाओ।

नए साल में नई ताल, नई गेहूं की नई बाल, आओ मिलकर झूमे-गाएं, मचाएं एक नया धमाल।

किसान की खुशहाली- समृद्धि के पर्व, बैसाखी पर ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाइयां ! Happy Baisakhi …

नई फसल संग आई बैसाखी, नई उमंग लाई बैसाखी, भंगड़ा पाओ, ढोल बजाओ, खुशी के गीत गाओ। आपको बैसाखी की शुभकामनाएं!

 बैसाखी वाहेगुरु आपके जीवन, खेतों को और हरा-भरा बनाएं। आपको बैसाखी 2022 की लख-लख बधाई हो।

फसले लहलहाएं, झूमे किसान, देश की मिट्टी है सोने की खदान। आप सभी को बैसाखी 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं।

वाहेगुरु सभी मनोकामनाएं पूरी करें, सभी के खेतों में भरपूर फसल दें। ये बैसाखी का पावन पर्व आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आए।