राजहंस पक्षियों का झुंड केन्या के मशहूर बोगोरिया लेक पर जुटा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये तीन लाख पक्षी लेक पर हर साल अगस्त से अक्टूबर के बीच जुटते हैं। 

नैरोबी।  केन्या के बोगोरिया नेशनल रिजर्व लेक पर राजहंसों के झुंड का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। दरअसल, बोगोरिया झील केन्या में ऐसी जगह है, जहां पूरे वर्ष दुनियाभर से तमाम तरह के पक्षी आते रहते हैं और इन्हें देखने के लिए लाखों की संख्या में पर्यटक यहां आते हैं। फिलहाल जो वीडियो वायरल हो रहा है, झील के ऊपर से ड्रोन की मदद से लिया गया फुटेज है। इसमें हजारों पक्षी एक साथ एक ही दिश में उड़ते दिख रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह शानदार वीडियो क्लिप माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर Yoda4ever अकाउंट से पोस्ट की गई है। 17 सेकेंड के इस वीडियो को ट्विटर पर अब तक करीब ढाई लाख बार देखा गया है, जबकि साढ़े 12 हजार से अधिक यूजर्स ने इसे पसंद किया है। वीडियो में बहुत से फ्लेमिंगो पक्षी यानी राजहंसों को झील के किनारे वाली जगह पर शैवाल और मछलियां खाते देखा जा सकता है। 

Scroll to load tweet…

वायरल वीडियो क्लिप के कैप्शन में लिखा है, केन्या में तीन लाख पिंक फ्लेमिंगो। बोगोरिया झील पक्षी देखने का स्थान है और गुलाबी राजहंसों के लिए यह उनकी प्रिय जगह है। बहुत से यूजर्स ने इस पर शानदार कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा, राजहंसों के समूह को फ्लेमबॉयन्स भी कहते हैं। दूसर यूजर ने टिप्पणी की, टोटली माइंड ब्लोइंग। वाह। तीसरे यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, ये बेहद शानदार है, वे चुप्पी साधे हुए केन्या में प्रवेश कर रहे हैं। वाह, क्या नजारा है। 

इस नजारे का आनंद लेना है तो अगस्त से अक्टूबर का समय सबसे अच्छा 
वहीं, सनसफारी वेबसाइट के अनुसार, बोगोरिया लेक पर राजहंसों का झुंड हर साल अगस्त महीने से अक्टूबर तक जुटा रहता है। इस पक्षी की भारी आबादी के कारण यह क्षेत्र गुलाबी रंग सा हो जाता है। वेबसाइट के अनुसार, बोगोरिया लेक का पश्चिमी तट गर्म पानी वाला क्षेत्र है। अगर आप यहां राजहंसों को देखना चाहते हैं, तो अगस्त से अक्टूबर का समय अच्छा है। बता दें कि फ्लेमिंगो फोनी कोप्टरिडे परिवार से संबंधित हैं। वे अपनी चमकीली-गुलाबी पंखों, आकर्षक पैरों और एस आकार वाली सुराहीदार गर्दन के लिए मशहूर हैं। इस पक्षी का आमतौर पर भोजन झींगा, घोंघा और शैवाल हैं। यही नहीं, ये अनोखे जीव पानी पर दौड़ने में भी सक्षम हैं। 

खबरें और भी हैं..

अब भी होती है ऐसी पढ़ाई, कबूतर.. खरहा.. गमला पढ़ते बच्चे के हावभाव देख यूजर्स ने पूछा- हाउज द जोश

सीट बेल्ट पहनना कितना जरूरी है, यह बात इस गधे को भी समझ में आ गई होगी, जरूर देखिए वीडियो