यदि आप अपने करीबियों को प्रभु का आशीर्वाद और प्रार्थनाओं पहुंचाना चाहते हैं, जिनकी आप परवाह, चिंता करते हैं, तो यहां कुछ गुड फ्राइडे मैसेज हम आपको सजेस्ट कर रहे हैं।
ट्रेडिंग डेस्क। साल 2022 के में अप्रैल महीने में गुड फ्राइडे इस बार 15 अप्रैल को मनाया जा रहा है। गुड फ्राइडे ईसाई धर्मावलंबियों के लिए सबसे खास दिनों में से एक है। ईसा मसीह के सूली पर चढ़ने का प्रतीक के रुप में गुड फ्राइडे को याद किया जाता है। यह ईस्टर से पहले का शुक्रवार को होता है। ईसाई समुदाय इस दिन को बहुत पवित्र मानते हैं। इस दिन श्रध्दालु चर्च जाकर प्रभु की प्रेयर करते हैं। बाइबिल के मुताबिक, ईसा मसीह ( Jesus Christ) को कोड़े मारे गए थे और उन्हें उस क्रॉस पर बांधकर बड़ी ही निर्ममता से ले जाया गया था। इसके बाद उन्हें सूली पर चढ़ाया गया था। ईसाई हर साल गुड फ्राइडे पर विशेष प्रार्थना करके उस पीड़ा कोयाद करते हैं, ईसाई उस पीड़ा का सम्मान करते हैं।
यदि आप अपने करीबियों को प्रभु का आशीर्वाद और प्रार्थनाओं पहुंचाना चाहते हैं, जिनकी आप परवाह, चिंता करते हैं, तो यहां कुछ गुड फ्राइडे मैसेज हम आपको सजेस्ट कर रहे हैं।
- गुड फ्राइडे के दिन ईश्वर की कृपा आप पर और आपके प्रियजनों पर बनी रहे।
- गुड फ्राइडे पर प्रभु की कृपा हमेशा हम सभी पर बनी रहे, प्यार, देखभाल और अच्छाई का आशीर्वाद मिले।
- Dear Lord, गुड फ्राइडे पर मैं आशा और कामना करता हूं कि आपकी दया हर जगह बनी रहे।
WORLD HOTTEST PLACE: दुनिया की सबसे गर्म जगह है पाकिस्तान का यह शहर, जमीन पर पांव भी नहीं रख सकते आप
- प्रभु यीशु में आपका विश्वास आपके लिए शांति और खुशी लाए।
- प्रभु यीशु की अपार महिमा और आशीर्वाद हमारे संपूर्ण जीवन को रोशन करें।
- इस गुड फ्राइडे, आइए हम सभी ईश्वर को उस प्यार के लिए धन्यवाद दें जो उन्होंने हमेशा हमें दिया है। इस दिन उन्होंने बड़ा त्याग किया था।
OMG! जंगल में 4 शिकारियों ने छिपकली से किया रेप, उनके ही मोबाइल फोन ने खोली इस घिनौने
मुझे पूरी उम्मीद है कि आप और आपका परिवार हमेशा हमारे प्रभु के प्यार और देखभाल से घिरे रहेंगे। यीशु मसीह के लिए आपके पास जो प्यार और समर्पण है, वह हर वक्त बढ़ता रहे।
- गुड फ्राइडे पर, मैं प्रेयर करता हूं और कामना करता हूं कि प्रभु हमें हमेशा आशीर्वाद दें और हमें सही रास्ता दिखाते रहें।
- गुड फ्राइडे आशा और उम्मीद का दिन है। आइए ईसा मसीह (Jesus Christ) और उनकी कुर्बानी को याद करें। एक बेहतर कल की प्रतीक्षा में।




