गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि ‘भारत में कोरोना संकट के कारण बिगड़ते हालात को देखकर चिंतित हूं। गूगल और इसके लोग भारत को चिकित्सा की आपूर्ति में मदद के लिए 135 करोड़ रुपए फंड के तौर पर दे रहे हैं।

नई दिल्ली । भारत में मेडिकल ऑक्सीजन व अन्य संसाधनों की कमी को पूरा करने के लिए लोग आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में अमेरिकी बहुराष्ट्रीय तकनीकी कंपनियों के भारतीय मूल के दो सीईओ ने भी भारत की मदद को हाथ बढ़ाया है। ये हैं गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई व माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गूगल से 135 करोड़ की मदद
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा है कि ‘भारत में कोरोना संकट के कारण बिगड़ते हालात को देखकर चिंतित हूं। गूगल और इसके लोग भारत को चिकित्सा की आपूर्ति में मदद के लिए 135 करोड़ रुपए फंड के तौर पर दे रहे हैं।

Scroll to load tweet…

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला भी करेंगे मदद
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला भी भारत की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि 'मैं भारत की वर्तमान स्थिति से बहुत दुखी हूं। मैं आभारी हूं कि अमेरिकी सरकार मदद करने में जुट गई है। माइक्रोसॉफ्ट राहत प्रयासों में सहायता के लिए अपनी आवाज, संसाधनों और टेक्नोलॉजी का उपयोग करना जारी रखेगा। साथ ही महत्वपूर्ण ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेशन डिवाइस की खरीद में मदद करेगा।'

Scroll to load tweet…