एक शख्स एक नहीं दो नहीं बल्कि, पांच महिलाओं से एक साथ प्यार का खेल खेल रहा था। महिलाओं को जब पता चला, तो उन्होंने उसे सबक सिखाने की ठानी। हालांकि, बाद में शख्स ने अपनी गलती मानते हुए सभी से माफी मांग ली।  

नई दिल्ली। प्यार किया नहीं जाता हो जाता है। मगर इसे निभाना सबसे मुश्किल काम है। साथ ही, इसे बनाए रखने के लिए जो सबसे जरूरी चीज है वह विश्वास और ईमानदारी है। यदि यह दोनों खत्म हो जाए तो दूरियां बढ़ती हैं और प्यार धीरे-धीरे नफरत में बदल जाता है। लेकिन कई ऐसे भी लोग होते हैं, जिनका एक अफेयर से मन नहीं भरता। हालांकि, बेवफाई की पोल देर-सबेर खुल ही जाती है और तब होता है मजेदार वाकया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसे ही एक बेवफा शख्स का मामला सामने आया है, जिसका एक नहीं, दो नहीं, तीन नहीं, चार भी नहीं, पांच औरतों के साथ अफेयर चल रहा था। दिलचस्प यह है कि जिन 5 औरतों के साथ इस शख्स ने प्यार का खेल खेला, वह सभी एक दूसरे को जानती थीं बल्कि, कुछ तो रिश्ते में भी थीं। दरअसल, एक महिला को शख्स से प्यार हो गया। दोनों के बीच कुछ दिन तक प्यार का यह खेल चलता रहा। इस रिश्ते में महिला अपनी ओर से ईमानदार थी, मगर शख्स के साथ ऐसा नहीं था। यह मामला इंग्लैंड का है और डेली मेल ने इसकी रिपोर्ट प्रकाशित की है। 

यह भी पढ़ें: गजब! पति को नहीं हुआ यकीन, डॉक्टर्स भी हैरान, केवल चार मिनट में मां बन गई महिला 

हालांकि, उसे सदमा तब लगा, जब पता चला कि जिससे वह प्यार करती है, वह चार और महिलाओं के साथ यह खेल खेल रहा है। लड़की ने हालांकि, अपना संबंध बाद में इस शख्स से तोड़ लिया, मगर इससे पहले उसने खुद उन महिलाओं के साथ मिलकर गेम खेला और इस शख्स को सबक सिखाया। 

यह भी पढ़ें: सिर पर गठरी लादे सड़क पर दोनों हाथ छोड़कर साइकिल चला रहे युवक की आनंद महिंद्रा ने की तारीफ, कहा- गजब का बैलेंस

जिसे डेट कर रही, वह चार और महिलाओं के साथ संबंध में है 
बहरहाल, 27 साल की लड़की ने अपने इस प्यार के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि जिसके साथ वह प्यार कर रही थी, उसका चार और महिलाओं से चक्कर है। लड़की ने बताया कि बीते 6 महीने से वह एक शख्स को डेट कर रही है। उसके बारे में कुछ शक हुआ तो पता लगाया कि वह चार और महिलाओं से संबंध रखता है। बहरहाल, उसका ब्वायफ्रेंड जिन-जिन महिलाओं से डेट कर रहा था, वह सभी किसी न किसी तरह उस लड़की से रिश्ते में थीं। लड़की के मुताबिक, जिसे वह डेट कर रही थी, उसने खुद धीरे-धीरे यह बताना शुरू किया कि वह ऐसा कुछ कर रहा है। उसे लगता कि यह हरकत करना कोई बहादुरी का काम है। 

यह भी पढ़ें: वडोदरा से मुंबई तक फ्लाइट में सात साल की अनन्या ने किया अकेले सफर, वीडियो में देखें मां ने कैसा दिया रिएक्शन 

पता लगाने के लिए लड़की ने पहले उसे सोशल मीडिया पर फॉलो किया था 
लड़की ने उस शख्स को सोशल मीडिया पर फॉलो किया। यहां लड़की ने देखा कि सभी चार लड़कियों को वह जानती है। उसे विश्वास हो गया कि शख्स उसे धोखा दे रहा है। जिन चार महिलाओं को वह डेट कर रहा था, उसमें एक डॉक्टर थी, दूसरी उसकी बहन की दोस्त थी। तीसरी महिला उससे एक पार्टी में मिली थी। लड़की ने शख्स के बारे में सभी चारों लड़कियों को बताया, इसके बाद पांचों ने उससे बदला लेने की ठानी। एक दिन वे पांचों उसके सामने पहुंचीं। सभी को देख वह शख्स डर गया, इसके बाद माफी मांगने लगा। हालांकि, पांचों ने उसे सबक सिखाते हुए एकसाथ रिश्ता खत्म कर लिया।