सोशल मीडिया पर मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक अजनबी शख्स जो कि माइम की  भूमिका में है, महिला के पति को इसलिए टोकता है, क्योंकि वह उसकी मदद नहीं कर रहा होता। यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर धूम मचा रहा है।  

नई दिल्ली।  आज की दुनिया में ज्यादातर दंपति फुल टाइम काम कर रहे हैं। जब परिवार शुरू करने की बात आती है, तब मां और पिता दोनों रोज के काम का भार साझा करते हैं। बच्चों को पढ़ाना, लिखाना, उनके साथ खेलना और दूसरी गतिविधियो में शामिल होना, यह सब करीब-करीब बराबर रहता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो इससे बचते हैं और उनका आलस्य अक्सर कैमरे में कैद हो जाता है। यह दिख जाता है कि वे अपनी भूमिका ठीक से नहीं कर रहे हैं। 

ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि एक शख्स को अपनी पत्नी की मदद नहीं करने पर सार्वजनिक रूप से टोक दिया गया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सबसे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक पर पोस्ट किया गया था। इसके बाद यह लिक्ंडइन और फिर ट्विटर पर वायरल हुआ। इसके वायरल होने का अंदाजा आप सिर्फ इस बात से लगा सकते हैं कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इसे दस लाख से ज्यादा बार देखा गया है। वीडियो से कैप्शन दिया गया है- एक अजनबी से अच्छा व्यवहार। 

Scroll to load tweet…

माइम का हावभाव देख भीड़ खुश हो जाती है और तालियां बजाती है 
वीडियो में देखा जा सकता है कि माइम की वेशभूषा में एक शख्स वॉटर पार्क में है। तभी वहां, एक महिला जिसके कंधे पर बैग और गोद में वह बच्चे को लिए है, से गुजरती है। उस महिला के साथ पीछे-पीछे चल रहे एक पुरूष को यह माइम रोकता है पूछता है कि क्या वह उसके साथ है। पुरूष हां में जवाब देता है। तब माइम उसे बताता है कि वह अच्छा पति और पिता कैसे बन सकता है। माइम ने महिला के कंधे से बैग लिया और पुरूष को पकड़ा दिया। माइम का हावभाव और यह दिलचस्प वाकया देख भीड़ खुश हाे जाती है और ताली बजाती है। जबकि महिला कभी उसे देखती है और कभी अपने पति को, और हंसती है। 

मुझे तुम कॉल करना! 
वहीं, महिला के साथ चल रहा पुरूष उसे अजीब भाव से देखता है। तब माइम उसे टेलिफोन का इशारा करते हुए संकेत में कहता है- मुझे काॅल करना। बताया जा रहा है कि यह वीडियो फ्लोरिडा के ऑरलैंडो में सी-वर्ल्ड का है। यहां अर्नेस्ट नाम से एक टिक्कॉक हैंडलर द्वारा यह वीडियो शूट किया गया था। उन्होंने कहा कि जब घटना हुई तब भीड़ वहां एक सील शो देखने के लिए जमा हुई थी।