शादी डॉट कॉम के फाउंडर अनुपम मित्तल का ध्यान नागालैंड के मंत्री तेमजेन इम्ना अलांग के एक ट्वीट ने खींचा। इस बारे मे जब अनुपम मित्तल ने मंत्री की मदद की पेशकश की, तब देखिए उन्हें क्या जवाब मिला।

कोहिमा। अगर हम कहें कि नागालैंड के मंत्री तेमजेन इम्ना अलांग का सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है, तो इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। इंटरनेट पर जिस तरह उनके हाजिर जवाबी की चर्चा हो रही है, उससे तो कम से कम यही कहा जा सकता है। तेमजेन ने अपनी छोटी आंख वाली चुटकी के लिए खूब सराहना हासिल की। इसके बाद वे एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस बार उन्होंने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपने अकाउंट से एक स्क्रीनशॉट पोस्ट किया है, जो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। यही नहीं, इस चर्चा में शादी डॉट कॉम के संस्थापक अनुपम मित्तल भी कूद पड़े, जिसके बाद यह मामला और भी वायरल हो गया है। यूजर्स उनके स्क्रीनशॉट उसके बाद चले थ्रेड पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। 

Scroll to load tweet…

'मैं अब भी अपनी पत्नी की तलाश कर रहा हूं'
दरअसल, तेमजेन ने ट्विटर पर अपने अकाउंट से एक गूगल सर्च रिजल्ट का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया, जिसमें उनकी पत्नी के नाम और उनके बारे में डिटेल दिखा रहा है। यह क्लिकेबल है। इसके बाद मंत्री ने कहा कि वह अविवाहित हैं, जबकि यहां मेरी पत्नी की डिटेल दिखा रहा है। उन्होंने गूगल को टैग करते हुए लिखा, अयाली, गूगल सर्च ने मुझे उत्साहित कर दिया है। मैं अब भी उसकी (पत्नी की) तलाश कर रहा हूं। इसमें तेमजेन ने स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किया है, जिसमें गूगल सर्च रिजल्ट दिख रहा है। इसमें उनकी उम्र, उनकी पत्नी, ट्विटर अकाउंट, बायोग्रॉफी और तेमजेन खिलौनों के बारे में क्लिकेबल रिजल्ट दिख रहा है। 

मंत्री जी ने लिखा, मेरी छोड़ो सलमान भाई का इंतजार है 
हालांकि, इस ट्वीट ने शादी डॉट कॉम के संस्थापक अनुपम मित्तल का ध्यान भी अपनी ओर खींचा। उन्होंने ट्वीट पोस्ट के कमेंट में मंत्री जी कुछ मदद की पेशकश के बारे में लिखते हुए कहा, कुछ करना पड़ेगा। इस बारे में कुछ करने की जरूरत है। इस पर तेमजेन ने त्वरित और विचित्र रिएक्शन दिया। उन्होंने लिखा, भाई हम बिंदास हैं। सलमान भाई का इंतजार है। इससे पहले, बीते 8 जुलाई को उन्होंने एक अन्य वीडियो में छोटी आंखों की खूबियां गिनाते हुए चुटकी ली थी। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसके बाद वह चर्चा में आ गए थे। 

हटके में खबरें और भी हैं..

नौकरी हासिल करने के लिए युवक ने आजमाया अजीबो-गरीब तरीका, Zomato ने कहा- यह अच्छी बात नहीं

दिल्ली के युवक ने पैंगोंग झील पर कुछ इस अंदाज में खिंचवाई फोटो..यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

यहां सिर्फ पति तोड़ता है लड़की की वर्जिनिटी, टेस्ट में फेल हुई तो जान से मार देते हैं कई घर वाले