पालतू जानवरों और बिल्लियों को अगर समय से खाना नहीं जाए तो वे क्या कर सकती हैं, इसका ताजा और खौफनाक उदाहरण सामने आया है। यहां पालतू बिल्लियों ने अपनी मालकिन के शरीर को ही नोच-नोचकर खा लिया। 

नई दिल्ली। रूस से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां बटायस्क सिटी में 20 पालतू बिल्लियों ने खौफनाक घटना को अंजाम देते हुए अपनी मालकिन के मृत शरीर का आधा हिस्सा नोच-नोचकर खा लिया। घटनास्थल का नजारा देखकर पुलिस भी दंग रह गई। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बताया जा रहा है कि एक महिला ने अपने घर में 20 बिल्लियां पाली हुई थीं। महिला घर में अकेली ही बिल्लियों के साथ रहती थी। एक दिन अचानक महिला की मौत हो जाती है। चूंकि, वह घर में अकेली थी, इसलिए इस बात का पता किसी को नहीं चला। महिला का शव घर के अंदर ही पड़ा रहा। लगभग दो हफ्ते बाद जब इलाके में बदबू बुरी तरह फैल गई, तब लोगों को इसकी जानकारी हुई कि संभवत: महिला की मौत हो गई है, क्योंकि बीते कुछ दिनों से उसे किसी ने देखा भी नहीं था। 

महिला के मृत शरीर को 20 पालतू बिल्लियां घेरकर बैठी थीं
इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस घर के अंदर दाखिल हुई तो नजारा बेहद भयावह था। अंदर जमीन पर महिला का आधा खाया हुआ शव पड़ा था और सभी 20 पालतू बिल्लियां उसके शव को घेरकर बैठी हुई थीं। बिल्लियों के मुंह और पूरे शरीर पर खून के निशान थे और कई जगह मांच और हड्डियां बिखरी पड़ी थीं। फर्श पर खून लगभग सूख चुका था। 

भूखी थीं बिल्लियां, कुछ नहीं मिला तो शव खाने लगीं
पुलिस के अनुसार, महिला की मौत के बाद घर में कोई और सदस्य नहीं होने से किसी को इस बात की जानकारी नहीं लगी। वहीं, बिल्लियों को भोजन नहीं मिला, जिसके बाद भूख से परेशान होने पर उन्होंने इस वीभत्स घटना को अंजाम दिया। वे महिला का लगभग आधा शरीर खा चुकी थीं और आधा खाने की उनकी तैयारी थी।

हटके में खबरें और भी हैं..

मां-बेटी ब्यूटी पॉर्लर गईं, महंगे ट्रीटमेंट हुए, बिल बना 50 हजार, पैसे देने से पहले जो हुआ किसी ने सोचा नही था

पिता का बेटे की एक्स गर्लफ्रेंड से संबंध, बेटा विदेश में तो दोनों उसके बेड पर सो रहे, लड़की बाप संग ज्यादा खुश

बच्चों के कहने पर हर साल एक बच्चा पैदा करती है यह मां, 37 की उम्र में बनने जा रही 13वें बच्चे की मम्मी