राहुल गांधी ने लिखा, मिल्खा सिंह सिर्फ स्पोर्ट्स स्टार नहीं थे। वे लाखों करोड़ों भारतीयों के प्रेरणा स्त्रोत भी थे। उनका समर्पण और व्यवहार तारीफ के काबिल है। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदना है। ट्वीट के आखिरी में राहुल गांधी ने लिखा, 'India remembers her #FlyingSikh'।

नई दिल्ली. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मिल्खा सिंह के निधन पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया। उन्होंने शनिवार की सुबह 9.08 बजे लिखा कि वह न केवल एक स्पोर्ट्स स्टार थे, बल्कि उनके समर्पण और व्यवहार तारीफ के काबिल है। वे लाखों भारतीयों के प्रेरणा स्रोत थे। राहुल गांधी इस ट्वीट की वजह से ट्रोल हो गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राहुल गांधी का पूरा ट्वीट
राहुल गांधी ने लिखा, मिल्खा सिंह सिर्फ स्पोर्ट्स स्टार नहीं थे। वे लाखों करोड़ों भारतीयों के प्रेरणा स्त्रोत भी थे। उनका समर्पण और व्यवहार तारीफ के काबिल है। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदना है। ट्वीट के आखिरी में राहुल गांधी ने लिखा, 'India remembers her #FlyingSikh'।

Scroll to load tweet…

राहुल गांधी के ट्वीट की आखिरी लाइन को लेकर ट्विटर यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। ट्रोलर्स ने पूछा- भारत पुल्लिंग है या स्त्रीलिंग? एक ट्रोलर ने कहा कि उन्हें Her की जगह His का उपयोग करना चाहिए था। 

कैसे तय होता है देश का जेंडर?
अधिकतर लोग अपने देश को मातृभूमि मानते हैं। कुछ लोग भारत माता कहते हैं। हालांकि जर्मनी में लोग देश को पितृभूमि कहते हैं। 

कोविड से मिल्खा सिंह का निधन
COVID-19 संक्रमित होने के बाद मिल्खा सिंह करीब 15 दिन तक हॉस्पिटल में भर्ती थे। उन्होंने शुक्रवार को चंडीगढ़ के एक अस्पताल में 91 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी दिग्गज एथलीट को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जब भी देश में उड़ान और सफलता की कहानियां सुनाई जाएंगी तो ऐसे व्यक्ति का नाम जरूर लिया जाएगा, जिसने देश के सपनों को नई ऊंचाईयां दीं। 

कांग्रेस ने एक आधिकारिक ट्वीट में कहा, श्री मिल्खा सिंह के निधन से हमें गहरा दुख हुआ है। एक महान एथलीट और लाखों भारतीयों के लिए प्रेरणा, #FlyingSikh को उनके अपार योगदान के लिए याद किया जाएगा।