डेक्सटर क्रूगर के नर्सिंग होम मैनेजर मेलानी कैल्वर्ट ने बताया कि क्रूगर अपनी आत्मकथा लिख ​​रहे हैं। उनका दिमाग बहुत तेज है और वे एक खुश रहने वाले इंसान हैं। उनकी याददाश्त एक 111 साल के व्यक्ति के हिसाब से अद्भुत है।

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के अब तक के सबसे उम्रदराज व्यक्ति ने 111 साल से अधिक जीवित रहने के राज का खुलासा हुआ है। डेक्सटर क्रूगर ने एक इंटरव्यू में कहा कि चिकन का दिमाग खाना उनके लिए बहुत फायदेमंद रहा। वो हफ्ते में एक दिन चिकन जरूर खाते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उन्होंने कहा, चिकन का सिर होता है और वहां एक दिमाग होता है। ये खाने में बहुत स्वादिष्ठ होता है। क्रूगर ने कहा कि उनको लगता है कि यही चिकन का दिमाग खाना उनकी लंबी उम्र का राज है।

क्रूगर का 74 साल का बेटा है
क्रूगर के 74 साल के बेटे ग्रेग ने भी लंबी उम्र के लिए अपने पिता की जीवनशैली को श्रेय दिया। बेटे ने बताया कि पिता का जन्म प्रथम विश्वयुद्ध से पहले हुआ था। 

नर्सिंग होम मैनेजर मेलानी कैल्वर्ट ने बताया कि क्रूगर अपनी आत्मकथा लिख ​​रहे हैं। उनका दिमाग बहुत तेज है और वे एक खुश रहने वाले इंसान हैं। उनकी याददाश्त एक 111 साल के व्यक्ति के हिसाब से अद्भुत है।

ऑस्ट्रेलिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति हैं क्रूगर
द ऑस्ट्रेलियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के संस्थापक जॉन टेलर ने पुष्टि की कि क्रूगर अब तक के सबसे उम्रदराज ऑस्ट्रेलियाई व्यक्ति बन गए हैं।