वायरल वीडियो में दूल्हा-दुल्हन के बीच इस फाइट को देखकर सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ये बताइए कि ये अरेंज मैरेज है या लव मैरेज?

ट्रेंडिंग डेस्क. शादी में दूल्हा-दुल्हन के बीच नोंकझोंक के वीडियो आजकल काफी ट्रेंड में हैं, इसी बीच एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जबरन मिठाई खिलाने पर दुल्हन दूल्हे को थप्पड़ जड़ देती है। इसके बाद दूल्हा भी पीछे नहीं हटता और शादी किसी WWE मैच जैसा रूप ले लेती है। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने मजेदार कमेंट्स करना शुरू कर दिया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मिठाई खिलाने से शुरू हुआ विवाद

इस वीडियो को ट्विटर पर GharkeKalesh नाम के पेज से शेयर किया गया, जिसका कैप्शन है 'शादी के दौरान पति-पत्नी का कलेश।' इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक सुनहरा पल एक भयानक लड़ाई में तब्दील हो गया। दूल्हें के जबरन मिठाई खिलाने पर जैसे ही दुल्हन उसे थप्पड़ जड़ती है, दूल्हा भी फुल फॉर्म में उसकी कुटाई कर देता है। कुछ लोगों को ये वीडियो काफी मजेदार लगा। हालांकि, हम इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।

लोगों ने कहा, ये शादी नहीं WWE फाइट है

वायरल वीडियो में दूल्हा-दुल्हन के बीच इस फाइट को देखकर सोशल मीडिया पर जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ये बताइए कि ये अरेंज मैरेज है या लव मैरेज? वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, भाई मैं तो अब शादी नहीं करने वाला। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, अरे ये तो WWE का मैच हो गया। मजेदार बात ये है कि इस वायरल वीडियो में WWE फाइट का बैकग्राउंड म्यूजिक डाला गया है। देखें वीडियो...

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें : YEAR ENDER 2022 : 7 फीट की बीवी और 5 फीट का पति, इस साल इस वजह से चर्चा में रहा ये अनोखा कपल

ऐसे ही रोचक आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें...