पत्थर के मालिक गामागे ने बताया, जो व्यक्ति कुआं खोद रहा था, उसने हमें आकर कुछ दुर्लभ पत्थरों के बारे में जानकारी दी। हम नीचे देखने गए तो इस विशाल पत्थर को देखा।

श्रीलंका में दुनिया का सबसे बड़ा नीलम मिला है। श्रीलंकाई अधिकारियों का कहना है ये बेशकीमती नीलम एक शख्स को उसके घर में पीछे कुएं की खुदाई के दौरान मिला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस नीलम के पत्थर की कीमत करीब 10 करोड़ डॉलर है। पत्थर के सेरेंडिपिटी सफायर नाम दिया गया है, जिसका वजह 510 किलो है। चौंकाने वाली बात ये है कि इसकी गुणवत्ता 25 लाख कैरेट बताई जा रही है। 

पत्थर के मालिक गामागे ने बताया, जो व्यक्ति कुआं खोद रहा था, उसने हमें आकर कुछ दुर्लभ पत्थरों के बारे में जानकारी दी। हम नीचे देखने गए तो इस विशाल पत्थर को देखा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गामागे तीसरी पीढ़ी के रत्न व्यापारी हैं। उन्होंने इस पत्थर के बारे में स्थानीय अधिकारियों को खबर किया। दरअसल, ये पत्थर पिछले साल मिला था, लेकिन प्रशासन ने इसे क्लीयरेंस देने में काफी लंबा समय लगा दिया।

श्रीलंका के रत्नापुर की है घटना
पत्थर श्रीलंका के रत्नापुर में मिला। रत्नापुर का अर्थ है रत्नों का शहर है। यहां पहले भी कई मूल्यवान पत्थर पाए गए हैं। श्रीलंका नीलम और अन्य कीमती रत्नों का प्रमुख निर्यातक है। पिछले साल इस देश ने रत्नों, कटे हीरों और गहनों के निर्यात से करीब आधा अरब डॉलर की कमाई की थी।

इससे पहले ऐसा नमूना नहीं देखा
प्रसिद्ध जेमोलॉजिस्ट डॉक्टर गामिनी जोयसा ने बताया, मैंने पहले कभी इतना बड़ा नमूना नहीं देखा है। यह शायद लगभग 400 मिलियन साल पहले बना होगा। हालांकि एक्सपर्ट्स यह भी बताते हैं कि भले ही नमूने का हाई कैरेट रेट हो, लेकिन क्लस्टर के अंदर के सभी पत्थर हाई क्वालिटी वाले नहीं हो सकते हैं।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेचने की तैयारी
यह खोज तब हुई, जब श्रीलंका के रत्न उद्योग को महामारी की वजह से भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि सेरेन्डिपिटी स्टोन अंतरराष्ट्रीय खरीदारों और एक्सपर्ट्स को आकर्षित करेगा। हालांकि अभी इस पत्थर का विश्लेषण अंतरराष्ट्रीय एक्सपर्ट्स से किया जाना बाकी है।