हादसे में घायल होने के बाद युवक को इलाज के लिए भर्ती किया गया है। फिलहाल युवक का इलाज चल रहा है। वहीं, जिला प्रशासन के आदेश को नहीं मामने पर युवक के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है। 

बेंगलुरू. स्टंट (Dangerous Stunt,) करना कभी-कभी लोगों के लिए मुसीबत बन जाता है। कर्नाटक के चिक्काबल्लापुरा जिले में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। रविवार को एक युवक को स्टंट करना उसके लिए मुश्किल पड़ गया। रविवार को एक युवक को स्टंट करते समय बांध में चढ़ रहा था लेकिन संतुलन बिगड़ने से वो नीचे गिर गया। हालांकि इस दौरान बड़ी बात यह रही कि युवक की जान बच गई। दरअसल, युवक श्रीनिवास सागर बांध (Srinivasa Sagara dam) की दीवार पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था लेकिन वो नीचे गिर गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जैसे ही यह हादसा हुआ उस दौरान वहां भीड़ जमा हो गई। दरअसल, युवक जिस समय बांध से गिरा उस समय वह युवक 30 फीट की ऊंचाई में था। फिसलकर वह नीचे गिरा तो वहां भीड़ इकठ्टा हो गई। जानकारी के अनुसार, घटना कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर में श्रीनिवास सागर बांध की है। हादसे के बाद युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार, स्टंट कर रहे युवक की उम्र 20 साल बताई जा रही है। 

सोशल मीडिया में इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि बांध की ऊंचाई करीब 50 फीट कि है। यहां बड़ी संख्या में टूरिस्ट पहुंचे थे इस दौरान युवक स्टंट दिखाने के लिए ऊपर चढ़ गया। युवक 30 फीट की ऊंचाई में पहुंचा तभी वह फिसल कर नीचे गिर गया। हालांकि जिला प्रशासन की चेतावनी के बाद भी बांध की दीवार फांदने की कोशिश करने पर युवक के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया। प्रशासन के द्वारा इस मामले की जांच भी की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह बांध बेंगलुरु से लगभग 74 किमी दूर स्थित है।

इसे भी पढ़ें-शेर को उंगली करना पड़ा भारी, लोगों को लगा यह सिर्फ एक मजाक है लेकिन...

इसे भी पढ़ें- CUET 2022: 10 लाख कैंडिडेट्स ने किया अप्लाई, इन यूनिवर्सिटी में एडमिशन की सबसे ज्यादा डिमांड