कोविड -19 मामलों में गिरावट आने के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य में कोविड से संबंधित प्रतिबंधों में और ढील दी गई है। हालांकि, कर्फ्यू 15 जुलाई तक जारी रहेगा।

कोलकाता. पश्चिम बंगाल में कोविड से जुड़े प्रतिबंधों में कुछ ढील के साथ कर्फ्यू 15 जुलाई तक बढ़ाने का फैसला किया गया है। राज्य सरकार ने सोमवार को ये घोषणा की। पहले प्रतिबंधों को 1 जुलाई तक बढ़ाया गया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

पश्चिम बंगाल में क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद? 
- 50 प्रतिशत स्टाफ और बैठने की व्यवस्था के साथ सैलून, जिम और ब्यूटी पार्लर खोलने की अनुमति
- प्राइवेट और सरकारी ऑफिस को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच खोलने की अनुमति। 
- बैंक और वित्तीय संस्थानों को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच काम करने की इजाजत
- 50 फीसदी क्षमता वाली प्राइवेट और पब्लिक बसों की अनुमति। सभी ड्राइवरों और कंडक्टरों को वैक्सीन लगाई जाएगी। 
- सब्जी बेचनेवालों को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक अनुमति है। सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक बाकी बाजारों को खोलने की अनुमति है।