लोग शादी-ब्याह को लेकर काफी एक्साइटेड होते हैं। घर वाले अपने बेटे या बेटी की शादी जिस घर में करते हैं, उसकी बहुत ही छानबीन करते हैं कि कैसे परिवार है, उनका रहन-सहन कैसा है। लड़का या लड़की की खूबियों को देखता है कि उसके परिवार से मिलती है या नहीं।

बीजिंग. लोग शादी-ब्याह को लेकर काफी एक्साइटेड होते हैं। घर वाले अपने बेटे या बेटी की शादी जिस घर में करते हैं, उसकी बहुत ही छानबीन करते हैं कि कैसे परिवार है, उनका रहन-सहन कैसा है। लड़का या लड़की की खूबियों को देखता है कि उसके परिवार से मिलती है या नहीं। साथ ही परिवार के साथ रिश्ता जोड़ने से पहले ही उनके साथ रिश्ता देखा जाता है कि वो किस रिलेशन में आते हैं। ऐसे में एक अजीब घटना चीन से सामने आई है, जिसमें शादी वाले दिन खुलासा हुआ कि जिस लड़के से लड़की की शादी होनी थी वो दोनों ही बहन-भाई लगते थे, जिसके बाद वहां आसुओं की बौछार हो गई। आइए जानते हैं पूरा मामला...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ये घटना 31 मार्च की है। चीन के सोजाऊ में ये घटना घटित हुई। होने वाली सास ने शादी वाले दिन नोटिस किया कि दुल्हन के हाथ पर एक जन्म के दौरान का ही नेचुरल निशान था, जो कि उस महिला की लंबे समय पहले खोई हुई बेटी के हाथों पर था। लड़की के हाथ पर निशान देखकर महिला उसके माता-पिता के पास पहुंची। उन लोगों से जानकारी मिली की उन्होंने 20 साल पहले एक बच्ची को गोद लिया था। 

रोड पर मिली थी बच्ची

दुल्हन के पैरेंट्स ने बताया कि उन्होंने 20 साल पहले लड़की को रोड पर पाया था, जिसके बाद वो उसे अपने घर ले गए थे और उसका पालन-पोषण किया। उसे अपनी बच्ची की तरह रखा। ये सारी कहानी सुनते ही लड़की (दुल्हन) फफक-फफककर रोने लगी। वो लड़की अपने असली माता-पिता के बारे में जानने के लिए और भी उत्सुक हो गई। लड़की ने बताया कि जब वो अपने असली माता-पिता से मिली तो उसके लिए ये कितनी खुशी की बात थी। ये कहानी यहीं नहीं खत्म होती है, आगे और भी बहुत कुछ है जानने के लिए। 

आगे की और भी है दिलचस्प कहानी 

ऐसे में दुल्हन अपने बड़े भाई से लड़के से शादी को लेकर चिंता में आ गई। लेकिन, होने वाली सास (असली मां) ने खुलासा किया कि बेटी के खो जाने के बाद उसने भी एक लड़के को गोद लिया था, जो कि ये ही है। इसलिए, उन्हें इस शादी से कोई समस्या नहीं है। इसके बाद क्या था कि दोनों की शादी हुई। शादी में शरीक होने आए मेहमानों ने दोनों को शादी की बधाई दी और पूरी रस्मों के साथ इनकी शादी संपन्न हुई।